MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, मावठा बढ़ाएगा मालवा में ठंड

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जिसके पीछे का कारण पश्चिम बंगाल में एक्टिव साइक्लोन मंडूस हो सकता है।

indore

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जिसके पीछे का कारण पश्चिम बंगाल में एक्टिव साइक्लोन मंडूस हो सकता है। दरअसल, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, यदि साइक्लोन मंडूस विशाखापट्टनम से टकराता है तो मध्यप्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना बढ़ सकती है, जहां मध्यप्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो ठंड के मौसम में एक बार फिर मावठा गिरेगा, जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, फिलहाल मध्य प्रदेश में तापमान गिरता चला जा रहा है, जिसके चलते इंदौर में ठंड बढ़ रही है।

इस दिन से हल्की बारिश की संभावना

इस दिन से हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जताई गई संभावना पर यदि नजर डालें तो प्रदेश में 12 दिसंबर से हल्की बारिश हो सकती है, जिसमें मुख्य तौर पर मालवा निमाड़ संभाग की बात करें तो यहां इंदौर खंडवा और धार जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं एक बार फिर हल्की बारिश होती है तो ठंड बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी। फिलहाल, तापमान काफी कम होता चला जा रहा है, जिसके चलते ठंड बढ़ रही है, वहीं अब यदि एक बार फिर मावठा गिरता है तो तापमान में कमी दर्ज की जाएगी, और सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।

मालवा-निमाड़ में भी ठंड की दस्तक

मालवा-निमाड़ में भी ठंड की दस्तक

ठंड के लिए अलग पहचान रखने वाले मालवा निमाड़ अंचल में भी अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है, जहां ठंड की दस्तक होने के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला जारी रहेगा, जहां इसी तरह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में भी इसी तरह की स्थिति नजर आ रही है, जहां ठंड की दस्तक के साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है।

अच्छी बारिश के चलते बढ़ेगी ठंड

अच्छी बारिश के चलते बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। भारी बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम के साफ होते ही लोगों ने भी राहत महसूस की है।

ये भी पढ़े- Indore में सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, खजराना गणेश ने धारण किए ऊनी वस्त्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+