MP weather update : कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज
मध्यप्रदेश में अब जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जहां 11 और 12 नवंबर के बाद प्रदेश भर में सर्द हवाओं का पहरा लग जाएगा जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं तो वहीं हल्की बारिश की संभावनाएं भी ग्वालियर चंबल अंचल में जताई जा रही है। इतना ही नहीं अन्य शहरों में भी बादल छाने की संभावना जताई जा रही है, फिलहाल मौसम के मिजाज पर नजर डाले तो लगभग सभी अंचलों में कड़ाके की ठंड का इंतजार किया जा रहा है, जो अब जल्द पूरा होने जा रहा है।

बूंदा बांदी होने की भी संभावना
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में सर्द हवाओं का रुख एमपी की ओर रहेगा, यही कारण है कि प्रदेश में 12 नवंबर के आसपास कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। इसी के साथ चंबल समेत अन्य अंचल में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है, जहां लगातार भारी बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड की दस्तक मध्यप्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी जिले जिनमें मुख्य रुप से राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम इलाकों में अब गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मालवा-निमाड़ में भी ठंड की दस्तक
ठंड के लिए अलग पहचान रखने वाले मालवा निमाड़ अंचल में भी अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है, जहां गुलाबी ठंड की दस्तक होने के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला जारी रहेगा, जहां इसी तरह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में भी इसी तरह की स्थिति नजर आ रही है, जहां गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। भारी बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम के साफ होते ही लोगों ने भी राहत महसूस की है।












Click it and Unblock the Notifications