MP की स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च, CM SHIVRAJ ने निवेशकों से की वन- टू- वन चर्चा!

इंदौर, 14 मई: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से स्टार्टअप पॉलिसी को लांच किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेते हुए, वर्चुअली स्टार्टअप पॉलिसी को लॉन्च किया है. स्टार्टअप कॉन्क्लेव में सीएम शिवराज सिंह चौहान, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. स्टार्टअप कॉन्क्लेव के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा भी की है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवेश की जानकारी देते हुए कहा कि, आपके अनुभव और युवाओं के आईडिया से नए भारत की परिकल्पना साकार होगी. आप सभी हमारे बुलावे पर मध्यप्रदेश आए हैं, हमें आशा है कि आप हमारे बच्चों को एक बेहतर अवसर देंगे, जिससे वे अपनी प्रतिभाओं को पहचान दे सके.

indore

निवेशकों ने रखे अपने-अपने विचार

सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ वन टू वन चर्चा में निवेशकों ने भी अपने विचार रखे हैं, जहां कई कंपनियों ने स्टार्टअप के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट करने की इच्छा जाहिर की है, वन टू वन चर्चा के दौरान बड़ी संख्या में निवेशक मौजूद रहे. कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है, जहां समय-समय पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाता है, तो वहीं स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन कर सरकार ने निवेश को गति देने की कोशिश की है.

स्टार्टअप शुरू करने में इंदौर नंबर वन

देशभर में स्वच्छता के मामले में नंबर वन शहर इंदौर स्टार्टअप शुरू करने के मामले में भी नंबर वन है. शहर में स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ती चली जा रही है. शहर में इस समय सैकड़ों स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जहां लगातार इनकी संख्या बढ़ती चली जा रही है. कोरोना काल के दौरान भी इंदौर में स्टार्टअप बढ़ते चले गए, जिसका परिणाम रहा कि सबसे ज्यादा स्टार्टअप लांच करने वाले शहरों में इंदौर अव्वल रहा.



Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+