MP news: नई सड़कों ने आसान बनाई ग्रामीणों की राह, अब दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचने का रास्ता हुआ साफ

मप्र शासन और भारत शासन द्वारा निर्मित सड़कों के माध्यम से हम जिले के किसी भी कोने में वाहनों से सरपट दौड़ते जा सकते हैं। चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग से हो या लोक निर्माण विभाग की किसी छोटी सड़क की बात हो सभी ओर हम जिले की सीमा से महाराष्ट्र राज्य में भी प्रवेश कर सकते हैं।

दरअसल, वर्ष 2004 के बाद से जिले में सड़कों का जाल बुनना नए सिरे से प्रारम्भ हो गया था। जो आज जिला मुख्यालय से जिले के अतिदुर्गम गांव धूपा-धूपी हो या मेंढ़ल हो या मेंढागढ़ किसी भी राजस्व ग्राम तक पहुँचने की सुगम व्यवस्था कायम हो गई है। जो आज भी लगातार वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित कर प्रस्ताव बनाने की दिशा में अग्रसर है। आज जिले में सड़कों पर न तो पाँव थमते है और ना ही वाहनों के पहिये। सभी दूर सड़कें लिए जा रही है।

indore

सड़कों का नया अध्याय

वर्ष 2004 के बाद से जिले में सड़कों का नया अध्याय प्रारम्भ हो गया था। जो आज की स्थिति में लगातार जारी है। 2004 से पूर्व लोक निर्माण एवं मप्र ग्रामीण विकास प्राधिकरण की 320.75 किमी. सड़कें निर्मित थी। जो आज पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाई और एनएच की कुल 1189 सड़के निर्मित हुई है। जो कुल 3775.407 किमी. दूरी तय कराती है। इतना ही नहीं पीएमजीएसवाय के 64 पुल निर्मित किये गए जिनमें कुछ तो विहंगम स्तर के है। सिर्फ पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी और मप्र आरआरडीए विभाग ने 2004 से 2023 के बीच 1854.47 करोड़ की लागत से 1033.36 किमी. सड़कों का विस्तार किया। जिससें लगभग 826 गाँवों को मुख्य मार्गाें से जोड़ा गया। इसके अलावा आगे 199.55 करोड़ की लागत से 120.6 किमी. की सड़कों का विस्तार प्रस्तावित है।

250 से अधिक आबादी वाले गाँवों में जाल

सड़कों के जाल की बात करते है तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एक अतिमहत्वपूर्ण योजना साबित हुई है। इस योजना के माध्यम से जिले में कुल 555 सड़कें बनाई गई है। जो 2318.295 किमी.लंबी सड़कें 47184.55 लाख रुपये की लागत से बनी है। इस योजना में कुछ ब्रिज या पुल ऐसे हैं जो विहंगम साबित हो रहें है। विभाग) द्वारा 64 पुल 11689.84 लाख रुपये से बनाएं है। इस योजना से संपर्क विहीन 571 ग्रामों को पक्के मार्गाे से जोड़ा गया है।

ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 3 को मिली करोड़ों की सौगात, क्या कुछ रहा खास, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+