Indore Airport: सोने की तस्करी का ये तारिक जानकर चौंक जाएंगे आप, जानें शरीर से कैसे निकले कैप्सूल
Indore Airport: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर दुबई से तस्करी कर लाया जा रहा सोना कस्टम विभाग ने पकड़ा है। बरामद किए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रूपये बताई जा रही है। अवैध रूप से सोना ला रहे 3 तस्करों को कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। तस्करी के लिए आरोपियों ने अनोखा तरीका निकाला था।
तस्कर सोने में चांदी की परत चढ़ाकर ला रहे थे। कस्टम अधिकारी के अनुसार, बीते दिनों कस्टम विभाग को यह जानकारी मिली थी कि दुबई से आने वाली फ्लाइट में बड़ी मात्रा में विदेशी सोने की तस्करी की जानी है। इसी जानकारी के आधार पर कस्टम विभाग की टीम ने इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई से आने वाली फ्लाइट के यात्रियों पर नजर रखना शुरू कर दी।

गुरुवार को दुबई से फ्लाईट जब इंदौर के हवाई अड्डे पर पहुंची तो उसमें से उतरे तीन यात्रियों पर शक हुआ। उनकी तलाशी की गई तो उनके पास चांदी के आभूषण पकड़े गए। जब उन आभूषणों की जांच की तो वह सोने के निकले। उन पर चांदी की परत चढ़ाई गई थी। कस्टम अधिकरी ने जानकारी दी कि तीनों तस्करों का एक्सरा कराया गया। एक्सरे में एक यात्री के शरीर के भीतर कुछ छुपाने की जानकारी मिली।
उसके पास दो कैप्सूल बरामद हुए जो सोने के थे। टीम ने तीनों तस्करों के पास से कई मोतियों वाली माला, हाथ का कड़ा, बेल्ट के कड़े जो कि सोने के थे उन्हें भी पकड़ा है। कस्टम विभाग के अधिकारी के अनुसार, बरामद किए गए सोने की कीमत लगभग 90 लाख रुपए के आसपास आकी जा रही है। इसका वजन करीब 1 किलो 700 ग्राम है।












Click it and Unblock the Notifications