MP : मनचाहा प्यार दिलवाना पड़ा भारी, बजरंगियों ने फर्जी बाबा के पर्चे बांट रहे युवकों को सिखाया सबक
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक फर्जी बाबा के काले कारनामों का ऐसा मामला निकलकर सामने आया, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। शहर के समाजवादी इंदिरा नगर की बस्तियों में मनचाहा प्यार, प्रेम विवाह, रूठो को मनाना और पति पत्नी की अनबन दूर कराने की ग्यारंटी देने वाले फर्जी बाबा के पर्चे बांट रहे युवक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ गए, बस फिर क्या था देखते ही देखते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फर्जी बाबा के पर्चे बांट रहे युवकों को सबक सिखाना शुरू किया और जमकर पिटाई कर डाली, जहां काफी देर तक चली युवकों की धुनाई के बाद युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

फोन कर समस्याएं सुलझाने का प्रलोभन भी दे रहे थे
दअरसल, ये पूरा मामला इंदौर के समाजवादी इंदिरा नगर की बस्तियों का है, जहां धर्म विशेष से जुड़े युवक मनचाहा प्यार और प्यार मोहब्बत जैसी बातें लिखा पर्चा लड़कियों को दे रहा थे, इतना ही नहीं ये युवक लड़कियों को फर्जी बाबा की शरण में आने और फोन कर समस्याएं सुलझाने का प्रलोभन भी दे रहे थे। वहीं इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी वैसे ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर फर्जी बाबा के पर्चे बांट रहे युवकों को पकड़ा और फिर थाने ले गए। इस दौरान 3 लड़को को पकड़ा है, तो वहीं दो लड़के भागने में सफल रहे।

कार्यकर्ताओं ने की सख्ती से पूछताछ
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब सख्ती से पूछताछ की तो युवकों ने अपने असली नाम बताए, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवकों को पुलिस के सुपुर्द करते हुए, इस तरह की मानसिकता वाले युवकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की, इस तरह की मानसिकता के अपराधी अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह के पर्चे बांटकर लव जिहाद फैलाने जैसे षड़यंत्र रच रहे हैं।

लगातार सामने आ रहे मामले
मध्यप्रदेश में लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जहां फर्जी बाबा लोगों को अलग-अलग तरह के प्रलोभन देकर उन्हें अपने झांसे में फंसाते हैं, और फिर वारदात को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में लगातार लव जिहाद के मामले भी बढ़ते चले जा रहे हैं, जिनके पीछे अलग-अलग तरह के फर्जी बाबाओं के काले कारनामे होने की जानकारी सामने आती है, तो वहीं अब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसी तरह के फर्जी बाबाओं और उनका प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications