MP के इस शहर में शुरू होने जा रही हेरिटेज ट्रेन, जानिए क्या है खासियत

इंदौर, 10 जुलाई: देश के कई हिस्सों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून की एक्टिविटी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि, लगातार हो रही बारिश के चलते अब प्रदेश के कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ प्रदेश के पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग मध्यप्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग भी अलग-अलग जगहों पर जाकर प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं, तो वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित पातालपानी में अब जल्द ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।

प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन

प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन

इंदौर के पास स्थित पातालपानी की खूबसूरती से तो वैसे सभी परिचित होंगे, लेकिन हेरिटेज ट्रेन की जानकारी कम ही लोगों को होगी। महू से कालाकुंड और कालाकुंड से पातालपानी की वादियों तक का सफर करवाने वाली यह प्रदेश के एकमात्र हेरिटेज ट्रेन है, जिस में सफर करने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना होता है। अब एक बार फिर यात्रियों का इंतजार पूरा होने जा रहा है, जिसके चलते 10 जुलाई से एक बार फिर यात्री हेरिटेज ट्रेन का आनंद उठा पाएंगे।

ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास

ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास

महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।

साल 2018 में घोषित किया हेरिटेज ट्रैक

साल 2018 में घोषित किया हेरिटेज ट्रैक

पातालपानी की वादियों में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन से पहले इस ट्रैक पर अलग-अलग ट्रेनें भी चला करती थी, लेकिन नए ट्रैक के निर्माण के बाद इस पर अब सिर्फ हेरिटेज ट्रेन ही चलती है, जिस ट्रैक पर ट्रेन चलती है, उसे साल 2018 में हैरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था, जिसके बाद ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत की गई थी। इस ट्रेन में एसी कोच होने के साथ-साथ नॉन एसी कोच भी उपलब्ध है। साथ ही ट्रेन का किराया बेहद ही सामान्य है।

ये है ट्रेन का टाइमिंग और किराया

ये है ट्रेन का टाइमिंग और किराया

खूबसूरत वादियों के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन की टाइमिंग और किराए पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन के एसी कोच का किराया 265 रुपए है, जबकि नॉन एसी कोच का किराया 20 रूपए प्रति टिकट है। हेरिटेज ट्रेन का शेड्यूल देखें तो शुरुआत में यह ट्रेन सुबह 11:05 पर महू स्टेशन से रवाना होती थी, तो वहीं 1:05 पर कालाकुंड पहुंचती थी, और फिर कालाकुंड से शाम 3:34 पर रवाना होकर, शाम 4:30 पर महू पहुंचती थी।

सफर के लिए करना होता है इंतजार

सफर के लिए करना होता है इंतजार

हेरिटेज ट्रेन के शुरू होने के साथ ही इसमें वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती चली जाती है। यही कारण है कि इसमें सफर करने के लिए कई बार पर्यटक को लंबा इंतजार भी करना पड़ जाता है। पातालपानी की खूबसूरत वादियों में चलने वाली यह अकेली ऐसी ट्रेन है, जो अपने पैसेंजर को खूबसूरत सफर का आनंद दिलाती है। यही कारण है कि हेरीटेज ट्रेन की लोकप्रियता भी अब बढ़ती चली जा रही है, और साथ ही साथ इसमें सफर करने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+