इंदौर में प्रदेश के पहले ऑटो एक्सपो का शुभारंभ, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
इंदौर, 28 अप्रैल: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑटो इंडस्ट्रीज में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. सुपर कॉरिडोर पर आयोजित प्रदेश का पहले ऑटो एक्सपो का शुभारंभ उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने किया. 'मध्यप्रदेश ऑटो शो 2022' के नाम से आयोजित किए जा रहे इस ऑटो एक्सपो में सीएम शिवराज सिंह चौहान के आने की संभावना जताई जा रही है. इस ऑटो एक्सपो में प्रदेश के साथ ही देश की नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.

देश और प्रदेश की कई कंपनियां हुई शामिल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने जा रहे इस ऑटो एक्सपो में प्रदेश की लगभग 100 से अधिक कंपनियां, तो वहीं 50 से ज्यादा बाहरी कंपनियां शामिल होंगी. ऑटो एक्सपो के दौरान क्रेता विक्रेताओं की मीटिंग और साथ ही अलग-अलग विषय पर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे. ऑटो एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि यह युवाओं को रोजगार देने में सहायक होगा.
ऑटो एक्सपो के शुभारंभ के बाद क्रेता-विक्रेता की बैठक और "ऑटोमोबाइल उद्योग द्वारा भारत के आर्थिक विकास को गति देने" के विषय पर सेशन आयोजित किया जाएगा. साथ ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
ऑटो एक्सपो तीन दिन चलेगा. 30 अप्रैल को इसका समापन होगा. पीथमपुर में बने एशिया के सबसे बड़े ऑटो टेस्टिंग ट्रैक पर कार और बाइक रेसिंग प्रतियोगिता भी होगी. करोड़ों की कीमत वाली सुपर कारों की इस ट्रैक पर रेस होगी.












Click it and Unblock the Notifications