इंदौर में एकता कपूर के खिलाफ FIR, अश्लीलता फैलाने व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
इंदौर। मशहूर निर्माता एकता कपूर की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' विवादों में आ गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एकता कपूर, निर्देशक और पटकथाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

इंदौर के अन्नपूर्णा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इंदौर के वाल्मीक सकरगाये और नीरज याग्निक ने शिकायत दी कि एकता कपूर की वेब सीरीज के जरिए अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं भारत के राजकीय प्रतीक के अपमान किया गया है। शनिवार को एकता कपूर के साथ ही विवादास्पद वेब सीरीज की निर्देशक पंखुड़ी रॉड्रिग्स और पटकथाकार जेसिका खुराना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एकता कपूर के ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' के सीजन-2 के जरिए समाज में अश्लीलता फैलाई गई और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत की गई हैं। इसके अलावा वेब सीरीज के एक सीन में भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तौर पर पेश करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों का अपमान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications