MP : मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का करेगी आगाज

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी, जिसे लेकर महत्वपूर्ण बैठक गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई.

indore

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस कॉन्फिडेंस में नजर आ रही है, यही कारण है की अब कांग्रेस आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने का खास प्लान तैयार कर रही है। इसी अभियान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जिले में सफल बनाने का खास प्लान तैयार किया है।

साझा किए अपने विचार

गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, जिला एवं शहर प्रभारी महेंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, विधायक विशाल पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दौलत पटेल, कांग्रेस नेता मनीष पटेल, बलराम पटेल और हरी ओम ठाकुर मौजूद रहे। इस दौरान दिग्गज नेताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही खास दिशा-निर्देश भी दिए हैं। बैठक में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए।

भारत जोड़ो यात्रा को मिली सफलता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आए थे, जहां उन्होंने बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करते हुए खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जैसे इलाकों में अपना दम खम दिखाया था। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश के तमाम उन जिलों को कवर किया था, जहां बीजेपी का अच्छा खासा वर्चस्व माना जाता है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस ने इन जिलों में अपना दम खम दिखाने का पूरा प्रयास किया था। साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसको देखते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़े- Video : Sonu Sood की दरियादिली, मासूम के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की व्यव्स्था करने की अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+