Indore News: समीर ने सोनू बन तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया, फिर रखी ऐसी डिमांड

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां जिले के एक गांव में समीर खान नामक युवक से सोनू बन तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया। वहीं फिर युवक की सच्चाई सामने आने पर जब महिला ने विरोध जताया तो महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

महिला ने अपने परिजनों की मदद से पूरे घटनाक्रम की जानकारी दलित समाज के नेताओं को दी, जहां दलित समाज के नेताओं ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज करने की बात कही है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

पीड़िता ने बताया कि, युवक से उसकी पहचान उसके भाई के माध्यम से हुई थी, जहां इसके बाद युवक ने 2 साल तक अलग-अलग स्थान पर ले जाकर संबंध बनाएं। वहीं इसके बाद शादी की बात करने पर युवक ने निकाह करने की बात कही, जहां इसके बाद युवक ने महिला को अपनी सच्चाई बताई, और महिला के साथ मारपीट की, वहीं महिला के ना करने पर महिला को गलत वीडियो दिखाकर दबाव बनाया। वहीं आरोपी के भाई ने भी महिला को ब्लैकमेल कर संबंध बनाए, इतना ही नहीं दोनों भाइयों ने महिला की बेटी के साथ गलत हरकत की है।

बच्ची के साथ गलत हरकत की है

महिला ने युवक और उसके भाई की हरकत जब अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने दलित समाज के संगठनों से बातचीत की, वहीं इसके बाद दलित समाज संगठनों के साथ महिला पुलिस थाने पहुंची, और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इधर, पुलिस ने पहले तो मामला दर्ज नहीं किया, फिर मामले की जांच करने की बात कही। इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग भी थाने पहुंच गए, जहां सभी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़े- Indore News: तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया, प्रेग्नेंट होते ही शादी से मुकरा, केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+