पीथमपुर की पाइप फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप
इंदौर, 28 अप्रैल: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. पाइप फैक्ट्री में लगी आग इतनी विकराल थी की उसे बुझाने में दमकल की गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जहां आग को बुझाने का कार्य किया गया. आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ, तो वहीं अब आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

फैक्ट्री में काम करने वाले सभी लोग सुरक्षित
फैक्ट्री में लगी आग इतनी विकराल थी कि दूर तक इसके गुबार दिखाई दे रहे थे, फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को पुलिस और दमकल की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला. आग इतनी विकराल थी की इसे बुझाने के लिए पीथमपुर के साथ-साथ महू, इंदौर और धार समेत आसपास के इलाकों से दमकल को बुलवाया गया था.
फैक्ट्री में हर तरह के पाइप तैयार किए जाते हैं, जो मुख्य रूप से कृषि के लिए काम में आते हैं. सुबह 10 बजे लगी आग पर दोपहर तक काबू पाया जा सका. पाइप फैक्ट्री का प्लांट चार एकड़ क्षेत्र में है. फैक्ट्री में आग लगने से हंगामा मच गया.












Click it and Unblock the Notifications