'पहले 15 पैसे पहुंचते थे, अब पूरा रुपया आता है', BJP प्रत्याशी ने बताया योजना का गणित
इंदौर देश में सबसे अधिक वोटो से इंदौर में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। विधानसभा दो में सबसे बड़ी जीत की लीड मिलेगी। पहले एक रुपया केंद्र से निकलता था, और जरूरतमंद के पास आते आते 15 पैसे पहुंचते थे, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में एक क्लिक पर पूरा का पूरा रुपया हितग्राही के पास पहुंच जाता है। यह कहना है, इंदौर लोकसभा उम्मीदवार शंकर लालवानी का।
लालवानी विधानसभा दो के वार्ड 32 की संगीत कला अकादमी, वार्ड 27 में हलकी बाई धर्मशाला एवं वार्ड 30 में कमलनयन गार्डन में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे और मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को साझा किया।

लालवानी ने कहा की, मतदान के दिन ऐसा कोई मतदाता ना छूटे जो मतदान से वंचित रह जाए। इस बार शत प्रतिशत मतदान करना होगा। विधायक रमेश मेंदोला की तारीफ करते हुए लालवानी ने कहा की, मेंदोला हमेशा इतिहास रचते है, इस बार भी इनके नेतृत्व में विधानसभा दो जीत का इतिहास पूरे देश में रचेगा।
इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि, विधानसभा दो में कार्यकर्ता ही इतिहास रचता है, और इस बार भी इतिहास रचेगा। मेंदोला ने आगे कहा की, आम जनता नेता बनाती है और इस बार भी सांसद जनता का ही बनेगा विधानसभा दो के कार्यकर्ता भाजपा के लिए समर्पित है, जिसका परिणाम भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान सभापति और क्षेत्रीय पार्षद मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर, श्रीकांत दुबे, भारत देशमुख, नितिन सर्वे, पिंटू चौधरी, सुजान सिंह शेखावत मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी सहित युवा भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन का हिस्सा बने। कुलमिलाकर, देखा जाए तो बीजेपी ने इंदौर में चुनावी तैयारी तेज कर दी है, जहां लगातार बैठकों का दौर जारी है.
ये भी पढ़े- Indore News: '40 दिन तक 5 घंटे समर्पित करें', बन जाएगा BJP की जीत का रिकॉर्ड
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications