Indore में खुला BJP का लोकसभा कार्यालय, CM मोहन यादव बोले- 29 की 29 सीटें जीतेंगे

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमनपर स्वस्तिवाचन के साथ उनका स्वागत किया गया इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा कार्यालय का प्रथम पूज्य श्री गजानन महाराज और भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया पूजन के समय कार्यालय विजय शंखनाद से गूंज उठा, उसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का फिता काटकर उद्घाटन किया है।

साथ ही डाटा सेंटर का भी अवलोकन किया, कार्यालय को फूल मालाओं सहित रंगोली और भगवा रंग से सुसज्जित किया गया। साथ ही गन्नू महाराज द्वारा मधुर भजन संध्या आनंद कार्यकर्ताओं ने लिया। उसके पश्चात आम सभा का आयोजन किया गया नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे पुष्पगुच्छ से मुख्यमंत्री का स्वागत किया उसके पश्चात लोकसभा प्रत्याशी मनोनीत होने पर मुख्यमंत्री जी ने शंकर लालवानी को बधाई दी।

Indore

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक कब पहुंचा दे कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, पूर्व में भारतंवशों की वेशभूषा को देखते हुए अरब देशों में उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाता था परंतु अब वर्तमान में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ही नहीं अपितु अरब देशों में भी मंदिरों का निर्माण हो रहा है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि, चाहे राहुल गांधी कितने ही भारत जोड़ो यात्रा निकाल ले, लेकिन कांग्रेस में कांग्रेस छोड़ो यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के साथ ही मध्य प्रदेश में 29 की 29 लोकसभा सीट जीत कर इतिहास रचेंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूरे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई ने कहा कि, कार्यकर्ता होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण दायित्व है वह भी भारतीय जनता पार्टी जैसे संगठन का कार्यकर्ता होना क्योंकि कभी भी कार्यकर्ता के आगे पूर्व शब्द नहीं लगाया जाता, सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हैं, अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ पहुंच रहा है।

ये भी पढ़े- 'लालच मत करो, बहुत हो गया', आखिर क्यों लिस्ट लेकर पहुंचे MLA से CM ने कही ये बात, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+