Loksabha Election: इंदौर से शंकर लालवानी तो धार से सावित्री ठाकुर का नाम आगे, जल्द BJP करेगी घोषणा
Loksabha Election के लिए BJP अब जल्द अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है, जहां BJP की दूसरी लिस्ट में इंदौर और धार लोकसभा पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान संभव माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर और धार लोकसभा सीट के लिए BJP ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं।
सियासी सूत्रों की की माने तो लंबे मंथन के बाद इंदौर से BJP ने एक बार फिर शंकर लालवानी को प्रत्याशी बनाने पर विचार किया है, तो वहीं धार लोकसभा सीट से BJP ने पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर को एक बार फिर मौका देने का मन बनाया है। संभावना जताई जा रही है कि, मंगलवार की देर शाम BJP अपनी दूसरी लिस्ट में इंदौर और धार लोकसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब BJP की ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की जाने लगी है, जहां हाल ही में BJP ने अपनी पहली सूची में देशभर की लगभग 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें से मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर BJP ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
BJP की पहली सूची में इंदौर का नाम नहीं होने से सियासत की गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जहां अब दूसरी सूची में इंदौर का नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर BJP राजधानी दिल्ली में मंथन कर रही है, जहां जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।
धार लोकसभा सीट पर वर्तमान में BJP के छतर सिंह दरबार सांसद हैं, जहां BJP ने अपनी पहली लिस्ट में धार लोकसभा सीट को होल्ड कर दिया है। वहीं इसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि, संगठन यहां से भी प्रत्याशी बदल सकता है। धार लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी चयन नहीं कर सकी है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: कांग्रेस के 70 प्रतिशत टिकट तय, जीतू पटवारी ने बताया कब होगी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications