Indore News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लगाया पौधा, बोले- इंदौर मिसाल बन गया है
स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चल रहा है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पौधारोपण किया। ओम बिरला पितृ पर्वत पहुँचे। यहाँ उन्होंने हनुमान की प्रतिमा के दर्शन किये। उन्होंने पूजन-अर्चन कर वृक्षारोपण किया।
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं वन मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इंदौर पहुंचने पर बिरला का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वागत किया गया। रेसीडेंसी कोठी इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला को गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया।

इंदौर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर संस्था संघ मित्र व अन्य सहयोगी संस्थाओ द्वारा रविन्द्र नाटयगृह में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से लोकसभा अध्यक्ष का अभिनंदन पत्र, मोमेंटो देकर नागरिक अभिनंदन किया गया। देखिए ये खास रिपोर्ट।
रविन्द्र नाटयगृह में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के अवसर पर शहर की कई संस्थानो जिनमें माहेश्वरी समाज इंदौर, अग्रवाल समाज, जैन श्वेतांबर समाज, वेश्य समाज, सर्व ब्राहमण समाज, क्षत्रिय ठाकुर समाज, भारतवर्षीय दिगम्बर महासभा, श्री संकल पंच फुलमानी समाज, इंदौर खटिक समाज, श्री राठौर समाज, दर्जी समाज, खाती समाज, रविदास समाज, महा वाल्मीकि पंचायत, लोधी समाज, मांग मतांग समाज, श्री माहेश्वरी समाज, कुशवाह समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज सहित अन्य संस्थाओ के पदाधिकारियो द्वारा भी लोकसभा अध्यक्ष महोदय का नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि, इंदौर माँ अहिल्या की धरती के नाम से जाना जाता है, जो कि अपनी आध्यात्मिकता, धर्म, और कर्मयोग की प्रेरणा के लिए प्रसिद्ध है, इंदौर के स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाकर देश में स्वच्छता का सिरमौर बना है। उन्होने कहा कि, आज, इंदौर में कई प्रेरक कार्य हो रहे हैं जो न केवल स्थानीय समाज बल्कि पूरे देश को नई दिशा और प्रेरणा दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: 'अमेरिका से तेज है इंदौर पुलिस', 1 घंटे में कर दिखाया ऐसा कारनामा की NRI महिला हुई खुश












Click it and Unblock the Notifications