MP News: आचार संहिता में ट्रैफिक नियमों का रखें ध्यान, वरना होना पड़ेगा परेशान
Lok Sabha Election को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां आचार संहिता के चलते लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों, स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है, जिसमें वाहनों के फ़िटनेश परमिट बीमा PUC, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों, पालकों से चालक परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कार्रवाई निरन्तर जारी है। आदर्श आचार संहिता के बारे में वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों पर कार्रवाई की गई।

वाहनों पर अवैधानिक रूप से लगे राजनीतिक चिन्ह वाले बेनर पोस्टर को भी हटवाया गया। अनाधिकृत रुप से हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसी दौरान विभिन्न यात्री बस एवं स्कूल वाहनों पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। एक स्कूल मैजिक को बिना वैध दस्तावेजों के पाए जाने पर जब्त किया गया। 20 से अधिक वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे, जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में कांग्रेस दे सकती है BJP को झटका, जीत का खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications