Indore News: चुनाव से पहले भगवाधारी हुए कांग्रेस प्रत्याशी, क्यों थामा BJP का दामन?, जानिए
Lok Sabha Election से पहले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे अक्षय कांति बम ने अपना नाम वापस लिया है। इसके बाद इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेने के बाद BJP की सदस्यता ली है, जहां अक्षय कांति बम ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत तमाम दिग्गज नेताओं से मुलाकात भी की है। वहीं अब अक्षय कांति बम का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह BJP के दिग्गज नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं।

नामांकन फॉर्म वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम इंदौर स्थित संभागीय BJP कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने BJP के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान अक्षय कांति बम के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और संजय शुक्ला समेत तमाम नेता नजर आ रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि, जल्द ही CM डॉ. मोहन यादव इंदौर आएंगे, और अक्षय कांति बम से मुलाकात करेंगे।
इंदौर में चौथे चरण यानी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नामांकन फॉर्म वापस लेने का सिलसिला जारी था। इस बीच सोमवार की सुबह कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम अचानक कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। वहीं बम के इस फैसले के बाद इंदौर से कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन फार्म में बताई गई संपत्ति का मूल्य लगभग 56 करोड रुपए था, तो वहीं परिवार के नाम जो संपत्ति है, साथ ही परिवार के नाम जो संपत्ति है, वह इससे अलग है।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस को करारा झटका, प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन फॉर्म वापस लिया












Click it and Unblock the Notifications