Indore News: कलेक्टर ने BLO को सम्मानित किया, नगद पुरस्कार देख कर्मचारी चौंके

इंदौर जिले में गत 13 मई को सम्पन्न हुये लोकसभा निर्वाचन के मतदान में श्रेष्ठतम कार्य करने वाले जिले के 82 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं 11 वॉलेन्टियर को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वीप अभियान के प्रभारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी भी विशेष रूप से मौजूद थे। यह सम्मान उन्हें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की पहल के तहत दिया गया।

Indore

सम्मान स्वरूप बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं वॉलेन्टियर को नगद राशि एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पाँच-पाँच हजार रुपये एवं वॉलेन्टियर को ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये दिये गये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी बीएलओ और वॉलेन्टियर को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि, इनकी विशेष मेहनत और प्रयासों के फलस्वरूप जिले में बेहतर मतदान हुआ है। सभी ने रूचि लेकर स्वप्रेरणा के साथ मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य किये है। उन्होंने कहा कि, भविष्य में भी वे इसी तरह पूरी लगन और कर्मठता के साथ अपने विभागीय कार्यों को भी करे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि, मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में ऐसे मतदान केन्द्र जहां 75 प्रतिशत से अधिक और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मतदान केन्द्र जहां 80 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई हो, वहां के बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले 51 मतदान केन्द्रों के बीएलओ को और शहरी क्षेत्र के 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले 31 मतदान केन्द्रों के बीएलओ को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े- Indore News: स्वच्छता के बाद इस काम में अव्वल इंदौर, हासिल किया नंबर-1 स्थान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+