Indore News: 'हम सरकारी योजनाओं में भेदभाव नहीं करते', मुस्लिम मतदाताओं से बोले BJP प्रत्याशी

इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं क्षेत्र 1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में क्षेत्र के वार्ड 1,3,4,5,6,7 में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसकी अगुवाई मंत्री पुत्र व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने की है।

इस अवसर पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा की, देश की दशा एवं दिशा देश का प्रधान मंत्री तय करता है, हम सब देख रहे है की मोदी जी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में एक विकसित और शक्तिशाली देश बनकर उभरा है।

Indore

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने,तीन तलाक विरुद्ध कानून लाने,अयोध्या मे प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण करवाने, C.A.A कानून लागू करने जैसे देशहित्त मे लिए गए सभी वचन पूर्ण किये।

सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी के कहा की, भाजपा के राज में शहर में चहुँमुखी विकास हुआ है और स्वच्छता के रूप मे इंदौर शहर अन्य राज्यों के शहरो के लिए एक आदर्श शहर बना। कांग्रेस सरकार भ्रम फैला रही थी की भाजपा चुनाव के बाद लाड़ली बहना योजना बंद कर देगी परन्तु हमारे मुख्यमंत्री द्वारा अब वार त्यौहार को देखते हुए कई बार 10 तारीख के पहले ही राशि डलवा दी जाती है।

वार्ड 1 मे मुस्लिम समाज के भी कई लोग रहते है, व आज कार्यक्रम में भी कई लोग आए है, मैं आपको बता दूँ भाजपा सरकार कभी भी जनकल्याणकारी योजनाओं में भेदभाव नहीं करती समाज के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हम आप लोगों से भी आशा करते है की इस लोकसभा चुनाव मे आपका भी भरपूर आशीर्वाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिलेगा।

भविष्य में भी देश को पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार का नेतृत्व ही प्राप्त हो इस उद्देश्य से माननीय कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में विधानसभा 1 के विभिन्न वार्डो में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर आगामी लोकसभा चुनाव में इंदौर से सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी को लाखो मतो से जीता ने हेतु सम्माननीय कार्यकर्ताओं को संकल्पित किया।

कार्यक्रम में आकाश विजयवर्गीय और शंकर लालवानी के साथ नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भाजपा पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- Bhojshala ASI Survey के 20 दिन पूरे, नींव की खुदाई में अब तक क्या मिला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+