'15 लाख की घड़ी पहनने वाला क्या डील करेगा', कांग्रेस के आरोप पर अक्षय बम का जवाब
Lok Sabha Election की हलचल के बीच इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया है। वहीं इसके बाद अलीराजपुर पहुंचे अक्षय कांति बम ने कांग्रेस छोड़ने का कारण बताया। साथ ही उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
अक्षय कांति बम ने कहा की, सनातन धर्म को पूरे विश्व में लेकर जाना है, राष्ट्रहित की जागृति को जगाना है, देश के हर वर्ग के विकास की बात करना है। इन सभी बातों को लेकर और स्वर्णिम भारत बनाने को लेकर मैंने अपना फार्म उठाया है, और यह त्याग सिर्फ इसलिए किया है कि, सनातन धर्म को पूरे विश्व में लेकर जाया जा सके, जहां संगठन होगा, वहीं राम राज्य आएगा।

इसी के साथ अक्षय कांति बम ने कहा कि, मैं यहां सिर्फ नन्हा सा कार्यकर्ता बनने आया हूं, और खुश हूं, पिछले 24 घंटे में से 18 घंटे मुझे कैलाश भाई साहब ने हाथ पकड़ कर बोलना सिखाया है। आज की तारीख में मेरे पास क्या है, और क्या नहीं है, यह पूरा डिस्क्लोजर है, जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता है, उसको कोई क्या डील में देगा।
Recommended Video
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लिया है, जहां उन्होंने नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया है, बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिला करने वाले अक्षय बम ने अपने शपथ पत्र में जो संपत्ति बताई थी, उसके मुताबिक वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम जो घड़ी पहनते हैं, उसकी कीमत भी लगभग 14 लाख रुपए के आसपास की है।
सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ है, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया है। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।
ये भी पढ़े- MP News: कांग्रेस से BJP में आए नेता एक्टिव हुए, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया खास टारगेट












Click it and Unblock the Notifications