Indore News: 14 लाख की घड़ी पहनने वाले करोड़पति प्रत्याशी अक्षय बम ने क्यों छोड़ी कांग्रेस, जानिए
Lok Sabha Election की हलचल के बीच इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लिया है, जहां उन्होंने नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया है, बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिला करने वाले अक्षय बम ने अपने शपथ पत्र में जो संपत्ति बताई थी, उसके मुताबिक वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम जो घड़ी पहनते हैं, उसकी कीमत भी लगभग 14 लाख रुपए के आसपास की है।
अक्षय कांति बम ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया था, जहां अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन फार्म में दिए गए संपत्ति के ब्योरो में उन्होंने अपने नाम पर करोड़ों की संपत्ति बताई थी। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम की ओर से दिए गए संपत्ति के आंकड़े के मुताबिक वह BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी से 25 गुना ज्यादा अमीर थे।

कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन फार्म में बताई गई संपत्ति का मूल्य लगभग 56 करोड रुपए है तो वहीं परिवार के नाम जो संपत्ति है, साथ ही परिवार के नाम जो संपत्ति है वह इससे अलग है। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम के पास जो रोलेक्स घड़ी है, उसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई गई है। अक्षय कांति बम की पत्नी और बच्चों के नाम जो संपत्ति है, वह लगभग 22 करोड़ के आसपास है।
नामांकन फॉर्म वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम इंदौर स्थित संभागीय BJP कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने BJP के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान अक्षय कांति बम के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और संजय शुक्ला समेत तमाम नेता नजर आ रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि, जल्द ही CM डॉ. मोहन यादव इंदौर आएंगे, और अक्षय कांति बम से मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस को करारा झटका, प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन फॉर्म वापस लिया












Click it and Unblock the Notifications