Indore News: मछली के इस हिस्से को खाते ही बिगड़ी तबियत, लिवर-किडनी हुए डैमेज
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां मछली खाने के बाद अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
युवक को अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने जब युवक का इलाज शुरू किया, तो डॉक्टर चौंक गए, जहां युवक के शरीर में डॉक्टरों को मछली का पित्त मिला। संभवत:, उसी के चलते युवक की तबीयत खराब हो गई, और युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

युवक का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि, युवक ने खाने के दौरान मछली की पित्त की थैली खा ली थी, इसके कुछ घंटे बाद युवक को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। युवक की बिगड़ी तबीयत देख परिजन युवक को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचा था। यही कारण रहा कि, डॉक्टरों ने युवक का इलाज तत्परता के साथ शुरू करते हुए उसे दवाइयां दी। इसके बाद युवक की स्थिति सुधरने लगी। डॉक्टर ने बताया कि, मछली के सेवन में युवक ने मछली की पित्त की थैली खा ली थी, जिसके चलते उसके लीवर और किडनी डैमेज हुए हैं
डॉक्टर ने बताया कि, युवक का इलाज डायलिसिस की मदद से किया गया है, जहां 4 डायलिसिस करने के बाद युवक की हालत में सुधार दिखाई दिया है। डॉक्टर ने बताया कि, बिना किसी सर्जरी और सही दवाइयां के कारण युवक की जान बच गई। वरना, युवक की जान जा सकती थी, डॉक्टर ने बताया कि, मछली की पित्त की थैली में एक ऐसा टॉक्सिन होता है, जो शरीर में पहुंचते ही लीवर और किडनी को डैमेज कर सकता है। वहीं जब लीवर और किडनी डैमेज होने लगती है, तो मरीज की हालत खराब होने लगती है, जिससे मरीज की जान तक जा सकती है। इधर, युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।
ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी राशन लेकर बेचने वालों की खैर नहीं, इन पर हुआ एक्शन, अब इनकी है बारी












Click it and Unblock the Notifications