इंदौर में बदला मौसम का मिजाज, संभाग के कई जिलों में बूंदाबांदी

इंदौर, 21 अप्रैल: देश और प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी कहर बरपा रही है, तो वहीं इंदौर संभाग में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है. गुरुवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं संभाग के कई जिलों से बूंदाबांदी की खबर भी सामने आ रही है. बादल छा जाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, उधर मौसम का मिजाज बदलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं. प्रदेश के कुछ जिलों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह का बना हुआ है. इंदौर संभाग के झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, धार, बड़वानी और खंडवा में आगे भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.

indore

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में आंधी के बाद बूंदा-बांदी, जानें अन्य राज्यों का हाल | वनइंडिया हिंदी

    मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी हिस्से में एक सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसके चलते पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं 2 से 3 दिन बाद एक बार फिर तापमान बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है. इस दौरान उमस भी बढ़ सकती है. दोपहर बाद संभाग के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं. फिलहाल हल्की ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

    अरब सागर से आ रही नमी ने बढ़ाई ठंडक

    प्रदेश से लगे राजस्थान के उत्तरी हिस्से में एक्टिव चक्रवात ने गर्म हवाओं को प्रभावित किया है. वहीं अरब सागर से आ रही नमी भी मौसम परिवर्तन का बड़ा कारण मानी जा रही है. आगामी 24 घंटे तक संभाग के कई जिलों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है.

    सेहत पर पड़ेगा असर, फसलों को होगा फायदा

    अचानक बदले मौसम के मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है, तो वहीं फसलों के लिए लिहाज से बदला हुआ मौसम लाभदायक साबित होने की संभावना है. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक हल्की बूंदाबांदी से फल और सब्जी की फसलों को फायदा होगा.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+