Indore news: 10 दिन में क्लियर होंगे लाड़ली बहना योजना के भुगतान संबंधित मामले, कमिश्नर ने दिए निर्देश

इंदौर संभाग में 98 प्रतिशत लाड़ली बहनाओं के खाते में प्रथम किश्त के एक-एक हज़ार रुपए डाले जा चुके हैं। शेष रही पात्र बहनों को आगामी दस दिवस में वितरण हो जाये। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ये निर्देश संभाग के सभी ज़िलों के कलेक्टर्स को दिये।

डॉ. शर्मा कमिश्नर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए कलेक्टर्स से चर्चा कर रहे थे। अपर आयुक्त रजनी सिंह भी उपस्थित थीं। कमिश्नर डॉ. शर्मा ने कहा कि, जिन खातों में तकनीकी वजहों से भुगतान फेल हो रहा है उनको फिर से लिंक किया जाये। इससे भी समस्या का हल ना हो रहा हो तो पोस्ट ऑफिस में नये खाते खुलवाएँ।

Indore

ओंकारेश्वर प्रोजेक्ट को लेकर दिए निर्देश

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आगामी 30 जून को खरगोन में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों एवं की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में कलेक्टर खरगोन शिवराज वर्मा से कैफ़ियत ली। उन्होंने खंडवा कलेक्टर अनूप सिंह से ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा तथा एकात्मकता का वैश्विक केंद्र स्थापना संबंधी निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे हो। कार्य को गति दी जाये। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। घाट पर साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही वाल पेंटिंग आदि के निर्देश दिये गये।

बैठक में हुई ये चर्चा

बैठक में बताया गया कि, इंदौर संभाग में आयुष्‍मान भारत योजना और सिकल सेल कार्ड का प्रभावी क्रियान्‍वयन किया जा रहा है। इंदौर जिले में आयुष्‍मान भारत योजना के तहत कुल 12 लाख 28 हजार 13 पात्र हितग्राहियों के कार्ड स्‍वीकृत किये गये हैं, जिसमें से 2 लाख 55 हजार 775 हितग्राहियों के कार्ड प्राप्‍त हो चुके हैं। इसी तरह धार जिले हेतु 11 लाख 36 हजार 310 हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड स्‍वीकृत किये गये हैं, जिसमें से 2 लाख 39 हजार 826 कार्ड प्राप्‍त हो गये हैं। साथ ही सिकल सेल के 18 हजार 800 कार्ड प्राप्‍त हुए हैं। झाबुआ जिले में 6 लाख 50 हजार 704 हितग्राहियों के कार्ड स्‍वीकृत हुए हैं, जिसमें से 88 हजार 24 कार्ड बनकर प्राप्‍त हो गये हैं तथा सिकल सेल के 14 हजार 404 कार्ड प्राप्‍त हुए हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: निगम कमिश्नर का एक्शन, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर अधिकारी को हटाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+