Ladli behna yojna से मुस्लिम बहनें हुई खुश, CM Shivraj को दिया धन्यवाद
इंदौर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 4 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में सीधे एक-एक हजार रूपये की राशि जमा हो गई। इसके लिये जिले में इंदौर शहर के सभी 85 वार्डों और सभी 334 ग्राम पंचायतों में एक साथ कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किये गये।
इन कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली माध्यम से जुड़े। बहनों में अपार उत्साह और उमंग देखा गया। जगह-जगह बहनों ने कलश यात्राएं निकाली। उन्होंने झूम-नाच-गाकर तो कहीं कलश यात्राओं के माध्यम से भैय्या शिवराज को दी दुआएं और बधाईयाँ दी।

मुस्लिम बहनों ने दिया धन्यवाद
जिले में उल्लास के अभूतपूर्व माहौल ने त्यौहार का रूप दे दिया। सामुहिक रूप से मिलकर मनाएं गये उत्सव में अनेक त्यौहारों से बढ़कर खुशियाँ मनाई गई। जिले में लाड़ली बहना कार्यक्रम शहर के सभी 85 वार्डों और सभी 334 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों में विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। लाड़ली बहना योजना पर अपनी राय रखते हुए टाट पट्टी बाखल की शबनम बी ने बताया की, शिवराज जी ने लाडली बहन योजना के तहत हमारे खाते में जो 1 हजार रुपए डाले हैं उनसे मैं बहुत खुश हूं। इंदौर जिले की ही अफसर पिपलिया खुट की नजमा ने कहा की, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भैया आपने हमें लाडली बहन योजना में 1 हजार रुपए का योगदान दिया इसके लिए आपका धन्यवाद।
महिलाओं ने मनाया उत्साह
जिले में उत्साह और उमंग का अभूतपूर्व वातावरण देखा गया। सभी लाड़ली बहनों ने ऐसा जश्न मनाया कि आज का दिन एतिहासिक दिन हो गया। यह दिन लाड़ली बहनों के जीवन का अविस्मरणीय दिन बन गया। लाड़ली बहनों ने अनेक माध्यमों से अपनी खुशियों का इजहार किया। लाड़ली बहने पिछले कई दिनों से आज के कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिये जुटी थी। गांव-गांव और घर-घर जाकर पीले चावल देकर खुशियों में शामिल होने का न्यौता दिया गया। लाड़ली बहने सुबह से ही बेहद उत्साहित थी कि उनकी मुराद पूरी होने वाली है। भैय्या शिवराज हमारे बैंक खातें में एक हजार रूपये जमा करने वाले है।
ये भी पढ़े- MP में भीषण गर्मी का प्रकोप, भोपाल और इंदौर में अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल












Click it and Unblock the Notifications