Ladli behna yojna: निगम कमिश्नर ने किया बैंक का औचक निरीक्षण, डीबीटी समस्या का समाधान करने के निर्देश
इंदौर निगम आयुक्त द्वारा बैंक मैनेजर से योजना की कितनी महिला हितग्राहियों के खाते डीबीटी से अपडेट नहीं हो रही है के संबंध में जानकारी ली गई.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिला हितग्राही के बैंक खातो में डीबीटी अपडेट नहीं हुआ व आधार कार्ड से लिंक करने में हो रही समस्या के समाधान के संबंध में रामबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, झोनल अधिकारी शांतिलाल यादव, बैंक मैनेजर व अन्य उपस्थित थे। आयुक्त सिंह द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिला हितग्राहियो के खाते डीबीटी अपडेट व आधार कार्ड खाते से लिंक ना होने से हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए, रामबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंच कर बैंक अधिकारियो से चर्चा की गई।
कुछ ऐसी है प्रोसेस
निगम आयुक्त द्वारा बैंक मैनेजर से योजना की कितनी महिला हितग्राहियों के खाते डीबीटी से अपडेट नहीं हो रही है, के संबंध में जानकारी ली गई तथा बैंक मैनेजर को बैंक की खातेदार महिला हितग्राहियो के खाते को शीघ्र ही अपडेट करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही आयुक्त द्वारा बैंक में उपस्थित महिला हिग्राहियो से चर्चा की गई, जिस पर आयुक्त द्वारा महिला हितग्राहियो की समस्या का निराकरण करने के साथ ही बैंक मैनेजर व संबंधित अधिकारियो को बैंंक आधार लिंक व डीबीटी में आ रही तकनीक समस्या का समाधान करने तथा आधार लिंक है किंतु पोर्टल पर अपडेट नही हो रहा है, जैसी समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए कहा गया।
इन्हें नहीं मिल सकेगा योजना का लाभ
विदित हो कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिला हिग्राहियो को योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके क्रम में आवेदन व संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात महिला हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी व आधार कार्ड से लिंक करने के कार्य में समय सीमा में पूर्ण करने के उददेश्य से विगत रविवार अवकाश के दिन भी शहर के समस्त बैंक शासन निर्देशानुसार हितग्राहियो की सुविधा के लिये खुले रहे। इसके पश्चात भी ऐसी महिला हितग्राही जिनके खाते में डीबीटी अपडेट नहीं हुआ है तथा आधार कार्ड लिंक नहीं हुआ है, तो उन्हे शासन निर्देशानुसार आगामी 10 जून को योजना अनुसार मिलने वाले लाभ नहीं मिल पायेगे।
ये भी पढ़े- Khargone news: नर्मदा नदी में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध उत्खनन, कार्रवाई होते ही माफिया हुए रफूचक्कर












Click it and Unblock the Notifications