Khargone news: नर्मदा नदी में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध उत्खनन, कार्रवाई होते ही माफिया हुए रफूचक्कर
खरगोन जिले में नर्मदा नदी के बीच में अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है, जहां एक बार फिर मध्यप्रदेश के खरगोन में नर्मदा नदी के बीच में अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया, जहां खनिज विभाग की टीम ने मौके से पोकलेन और डंपर समेत तमाम वाहन जप्त किए हैं। उधर, खनिज विभाग की टीम को देखते ही माफिया रफूचक्कर हो गए।
नर्मदा नदी में रेत उत्खनन
करही थाना क्षेत्र अंतर्गत पिटामली में मंगलवार को खनिज राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया है। तहसीलदार कैलाश डामोर ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर तीन विभागों ने कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस के मुखबिर ने इसकी सूचना दी। इसके बाद कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 2 डंपर और 1 पोकलेन जब्त हुई है। खनिज विभाग द्वारा प्रकरण बनाया गया है। कार्रवाई में खनिज अधिकारी सावन चौहान, तहसीलदार डामोर, खनिज निरीक्षक रीना पाठक और करही थाना प्रभारी मौजूद रहे।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश में इन दिनों अलग - अलग जगहों पर अवैध उत्खनन करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में खरगोन जिले में भी इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खरगोन में भी अवैध उत्खनन करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही अब अवैध रेत परिवहन के खिलाफ भी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब खनिज माफियाओं और अवैध रेत का उत्खनन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़े- Love jihad: पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, जबरदस्ती संबंध बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव












Click it and Unblock the Notifications