कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के लोकार्पण में वर्चुअली शामिल हुए CM Shivraj, कही ये बात

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली उपस्थित होकर संबोधन दिया।

indore

Recommended Video

    महानायक अमिताभ बच्चन इंदौर को लेकर ये क्या बोल गए,देखें वीडियो

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअली उपस्थित होकर संबोधन दिया। सीएम शिवराज ने कहा कि,"शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्", हमारे यहाँ कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया, स्वस्थ शरीर ही सब धर्मों के पालन का माध्यम है। स्वास्थ्य शरीर के लिए भारत में योग, प्राणायाम, व्यायाम सहित कई व्यवस्थाएं हैं। बीमार पड़ने पर अच्छे हॉस्पिटल की सुविधाएँ भी जरूरी होती हैं। इसके लिए यह हॉस्पिटल उपयोगी साबित होगा। कई बार मेरे भाई बहनों को इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जाना पड़ता था। मुझे खुशी है कि इस कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सभी उच्चकोटि की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई, जिससे राज्य के लोगों को अब इलाज के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    सीएम शिवराज ने कही ये बात

    साथ ही सीएम शिवराज ने कहा की, अनिल अंबानी जी आप मध्यप्रदेश के शुभंकर हैं। सबसे पहले आपने मध्यप्रदेश में बड़ा निवेश किया था, जिससे इस राज्य की विकास यात्रा को और गति मिली थी। अनिल भाई मैंने आपको इस बार भी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित किया था, लेकिन व्यस्तता के कारण आप नहीं आ सके। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मेरे दिल के और मध्यप्रदेश के दरवाजे सदैव आपके लिए खुले हुए हैं। इंदौर को चिकित्सा की बहुत बड़ी सौगात उन्होंने दी है। प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद देता हूँ। मैं कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहता था परंतु आवश्यक कार्य होने के कारण वर्चुअली जुड़ रहा हूँ। मैं जब इंदौर आउँगा तो हॉस्पिटल का भ्रमण जरूर करूंगा।

    अत्याधुनिक हॉस्पिटल का किया शुभारंभ

    फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन इंदौर में लगभग 3 एकड़ जमीन पर बने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। इंदौर में बने अत्याधुनिक हॉस्पिटल की चर्चा पूरे प्रदेश में है। हॉस्पिटल का निर्माण लगभग 2 महीने पहले पूरा हो चुका है, जहां अब इसका लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी पहुंचे हैं। उधर, एयरपोर्ट पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आए।

    ये भी पढ़े- स्वच्छ के बाद अब सबसे स्वस्थ शहर बनेगा इंदौर...अमिताभ बच्चन ने किया अंबानी के हॉस्पिटल का शुभारंभ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+