MP: किन्नर ने संबंध बनाने से किया इंकार, गुस्साए युवक ने कर दिए शरीर के टुकड़े-टुकड़े
इंदौर, 31 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब इंसान के शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा बोरे में बंद मिला था। वहीं इस घटनाक्रम के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी, जहां अब इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हो चुका है। इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पहचान मोहसिन उर्फ जोया किन्नर के रूप में की है, जहां आरोपी ने बड़ी ही बेरहमी से जोया के शरीर के दो टुकड़े किए, और एक टुकड़ा बायपास पर झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं शरीर का दूसरा हिस्सा घर की पेटी में छुपा रखा था, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। अब पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इस तरह हुआ वारदात का पर्दाफाश
पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र के बायपास का है, जहां उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को शरीर का आधा हिस्सा मिला था, लेकिन मृतक के शरीर का ऊपरी हिस्सा ना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने जब गुमशुदगी के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला की मोहसिन उर्फ जोया किन्नर के नाम से गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मृतक के परिजनों को शिनाख्त करने के लिए बुलाया। परिजनों ने मृतक के पैर पर बंधी हुई चुन्नी के आधार पर मृतक की पहचान की, और उसके बाद पुलिस आरोपी नूर मोहम्मद के घर तक पहुंची.

कुछ इस तरह दिया वारदात को अंजाम
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी नूर मोहम्मद ने बताया कि, उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से जोया किन्नर से हुई थी, तभी उसने देर रात फोन कर जोया किन्नर को संबंध बनाने के लिए घर बुलाया, लेकिन किन्नर जोया ने नूर का चेहरा देख उसके साथ संबंध बनाने से साफ इंकार कर दिया, इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने गला दबाकर किन्नर जोया की हत्या कर दी।

इस कारण किए शरीर के टुकड़े
हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर के धारदार हथियार से दो टुकड़े कर दिए, जहां आरोपी ने एक टुकड़े को बायपास पर फेंक दिया। वहीं आरोपी शव के दूसरे हिस्से को भी ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन उसे जब पता चला की पुलिस उसकी तालश कर रही है, तो उसने दूसरे हिस्से को घर की पलंग पेटी में छुपा दिया, और फरार हो गया था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल ले जाकर उसके घर से किन्नर जोया के शरीर के दूसरे हिस्से को भी बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications