MP : पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर, बरामद हुई लाखों की मोटरसाइकिल
खरगोन, 6 अक्टूबर : वाहन चोरों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) राकेश गुप्ता एवं पुलिस उप. महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन तिलकसिंह द्वारा जिला खरगोन में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खरगोन जितेन्द्रसिंह पंवार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खरगोन मनीष खत्री के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में थाना सनावाद की गठीत पुलिस टीम द्वारा मोटर सायकल चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम
सनावद पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की इनपुना पुनर्वास से एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकल लेकर बेचने के लिए भेंस बाजार सनावद की ओर से जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भैंस बाजार से इनपुन पुनर्वास मार्ग पर निगरानी करते मुखबीर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति मोटरसाईकल से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाईकल सहित पकड़ा गया, जिसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उक्त व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि, सरकारी अस्पताल सनावद के गेट से 01 मोटरसाईकल चुराकर लाया था, जिसे बेचने के लिए वह बड़वाह जा रहा था, तथा उसके द्वारा सनावद तथा आसपास के क्षेत्रों से भी अन्य मोटरसाईकलें चोरी की है स्वीकार किया गया।
आरोपियों से वाहन हुए बरामद
आरोपी से चोरी की मोटरसाईकल जप्त की गई। गहन पुछताछ करते उसके द्वारा स्वीकार किया गया कि, उसने तथा उसके दोस्त द्वारा करीब 6-7 मोटरसाईकल चोरी की है, जिसमें से उसके पास 04 मोटरसाईकलें है तथा 02 मोटरसाईकल आकाश वर्मा के पास हैं। आरोपी की स्वीकारोक्ती उपरांत उसे उसके बताए स्थान भैंस बाजार के पिछे नाले में झाड़ीयों मे छुपाकर रखी गई 04 मोटरसाइकिलें जिनकी किमत करीब 1 लाख 70 हजार की बरामद की तथा आरोपी से रेवा गुर्जर कालेज के सामने नदी की झाड़ीयों से 02 मोटरसाईकलें किमती 1 लाख रूपये की कुल 07 मोटरसाईकल किमती 2 लाख 85 हजार रूपये की जप्त की गई है।












Click it and Unblock the Notifications