Khargone news : नशा मुक्ति अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अवैध गांजा उगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
खरगोन, 17 अक्टूबर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशो के उपरांत अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन तिलक सिंह व पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों को अवैध शराब के भंडारण, परिवहन सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया। साथ ही स्कूल-कॉलेज़ों के आसपास गुमटी, होटलों और दुकानों की सघन चेकिंग करने तथा नशे में संलिप्त गिरोह को क्रश करने के निर्देश दिए थे। जिसके पालन में गत दिनों में जिला खरगोन के समस्त थाना व चौकियों द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं व नशे की हालत में वाहन चालने वालो, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले आदि के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई
इसी क्रम में अनुविभागिय अधिकारी पुलिस, कसरवाद मनोहर गवली व उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा खरगोन अंजली रघुवंशी के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम काली कराय कसरावद में थाना प्रभारी कसरवाद व थाना प्रभारी आजाक के तथा पुलिस लाइन खरगोन के बल के साथ मौके पर दबिश हेतु पहुँचे, जहां आरोपी के खेत में अवैध गांजे के पौधे लगे मिले। जिनके संबंध में पूछा गया तो गांजे के पौधे लगाने की किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं होना बताया। मौके से गांजे के अवैध 400 पौधे वजन 192 किग्रा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब आदि के विरुद्ध विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता , पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन तिलक सिंह व पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं व नशे की हालत में वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications