Khargone हादसे में घायल लोगों का MY अस्पताल में इलाज जारी, मंत्री तुलसी सिलावट ने जाना हाल
खरगोन में उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटने से उसमें आग लग गई, वहीं इस आग को देखने पहुंचे लोग टैंकर में ब्लास्ट होने के चलते गंभीर घायल हो गए तो वहीं एक युवती की मौत भी हो गई। गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर के एम.वाय अस्पताल लाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं घायलों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे थे। खरगोन के भीकनगांव में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया।

हादसे में कई लोग घायल
इस हादसे में लगभग 23 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एम.वाय अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। घायलों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट एम.वाय अस्पताल पहुंचे। इस दौरान संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री तुलसी सिलावट और संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा ने घायलों का हाल जानने के साथ ही समुचित इलाज के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए।
कुछ इस तरह हुआ हादसा
खरगोन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पेट्रोल और डीजल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी देखा वह सहम गया। टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची, जहां सभी ने टैंकर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, तभी टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते वहां मौजूद लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, तो वहीं कुछ लोगों की मौत की सूचना भी निकल कर आ रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गयाघायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications