कमलनाथ की इंदौर एंट्री, दाखिल कराएंगे कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला का नामांकन

इंदौर, 14 जून: सियासत के गढ़ इंदौर में नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की इंदौर में एंट्री होने जा रही है, जहां कमलनाथ कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की नामांकन रैली में शामिल होंगे, तो वहीं बाल कांग्रेस की बैठक को भी संबोधित करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार की सुबह इंदौर आएंगे, जहां वे गोमटगिरी पर होने वाली बाल कांग्रेस की बैठक यानि बाल संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद कमलनाथ कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की नामांकन रैली में शामिल होने गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय आएंगे. यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय जाएंगे, जहां महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

indore

कमलनाथ ने संभाला चुनावी मैदान

नगर निगम चुनाव की हलचल के बीच अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मैदान संभाल लिया है, जहां अब कमलनाथ की इंदौर में एंट्री होने जा रही है. नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है ऐसे में अब इंदौर में कमलनाथ की एंट्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगी.

कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला का जनसंपर्क

इंदौर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला लगातार जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं, जहां संजय शुक्ला अलग-अलग क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंच रहे हैं. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता संजय शुक्ला का जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो महापौर प्रत्याशी घोषित करने और जनसंपर्क की शुरुआत करने में बीजेपी को पकड़ने वाली कांग्रेस अब नामांकन दाखिल करने में भी बीजेपी से आगे निकलती नजर आ रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+