Indore news: Kamal nath और Digvijay Singh ने किया रुद्राभिषेक, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल देखने मिल रही है, जहां चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के नेता तैयार नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इंदौर के दौरे पर आए, जहां दोनों ही नेताओं ने रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, और भगवान शिव का अभिषेक किया। कार्यक्रम में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे।
सावन माह के पवित्र अवसर पर इंदौर की विधानसभा के विधायक संजय शुक्ला की ओर से विधानसभा में ही बाणेश्वरी कुंड पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां इस कार्यक्रम में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर में दस्तक दी। विमानतल से कमलनाथ सीधे शहर बाणेश्वर कुंड धाम पहुंचे, जहां विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक आयोजन का कमलनाथ भी हिस्सा बने। कमलनाथ ने यहां पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया, जबकि संजय शुक्ला ने कमलनाथ को हनुमान जी की मूर्ति और गदा भेंट की है। कमलनाथ ने कहा कि, पूजन के माध्यम से उन्होंने मध्यप्रदेश और यहां के नौजवानों के सुरक्षित भविष्य की कामना की है। इधर, कमलनाथ के अनुष्ठान स्थल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद दिग्विजय सिंह भी यहां पहुंचे और उन्होंने भी रुद्राभिषेक कर शिव भक्ति की है, दोनों नेताओं के साथ एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार भी पूरे समय साथ थे।
कमलनाथ को मूर्ति और गदा भेंट की है
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस भी लगातार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करती नजर आ रही है। वहीं से मद्देनजर सियासत के गढ़ इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह आए, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक कार्यक्रम समिति कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कमलनाथ ने इंदौर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया, जबकि संजय शुक्ला ने कमलनाथ को हनुमान जी की मूर्ति और गदा भेंट की है। कार्यक्रम में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- मेरी बेटी होती तो उसे भी राजनीति में लाता और समझाता ये समाज सेवा का माध्यम है: पूर्व CM कमलनाथ












Click it and Unblock the Notifications