Indore news: आजकल अधिकारी नमस्ते कर रहे हैं...कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले कैलाश विजयवर्गीय

MP में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है. वहीं इंदौर से बड़ी जीत मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

साथ ही उन्होंने बैठक में अधिकारियों को संकेत देते हुए, कहा कि, आजकल कार्यकर्ता बोल रहे हैं, अधिकारी नमस्ते कर रहे हैं. वहीं उन्होंने सीएम मोहन यादव के एक्शन अंदाज की जमकर सराहना की है.

Indore

विजयवर्गीय ने कही ये बात

BJP कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, विधानसभा एक की बैठक में गया था, वहां कार्यकर्ताओं ने बताया, अधिकारियों का रवैया बदल गया है, आजकल नमस्ते कर रहे हैं. चाय भी पिला रहे हैं। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने गुना घटनाक्रम में सीएम मोहन यादव के एक्शन की सराहना भी की है। इस बैठक में विजयवर्गीय के साथ कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मनोज पटेल, मधु वर्मा और उषा ठाकुर, वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएम की सराहना की है

विजयवर्गीय ने कहा कि, सरकार बनते से ही मुख्यमंत्री जनहित में एक्शन ले रहे हैं। यह युवा सरकार जनता से किए हुए वादों को पूरा करेगी, साथ ही कार्यकर्ताओं का सम्मान भी बढ़ाएगी, यह जनता व कार्यकर्ताओं की सरकार है अधिकारियों की नहीं। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, अब हमें इंदौर को स्वच्छता के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा में भी नंबर वन बनाना है, और इंदौर को एजुकेशन एवं मेडिकल हब बनाना है। इसके साथ ही तेजी से बढ़ रहे नशे को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए सरकार द्वारा कड़े कदम भी उठाए जाने हैं।

ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ने पद से दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+