'जैसे विदेशी लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड बदलती हैं...', कैलाश विजयवर्गीय का बिहार CM नीतीश कुमार पर तंज
इंदौर, 18 अगस्त: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लगभग 20 दिनों के विदेश दौरे के बाद स्वदेश लौट चुके हैं, जहां इंदौर एयरपोर्ट पर समर्थकों ने विजयवर्गीय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विजयवर्गीय की अगवानी करने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपनी 20 दिनों की विदेश यात्रा पूरी कर जैसे ही इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे, वैसे ही कार्यकर्ताओं के हुजूम ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करने के साथ ही, विजयवर्गीय के साथ फोटो और सेल्फी भी ली। विजयवर्गीय ने स्वागत के लिए आए सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए, उनका हाल जाना। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर नजर आ रहे थे।

बिहार की नीतीश सरकार पर कसा तंज
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर तंज कसा, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जिस दिन बिहार की सरकार बदली मैं विदेश में था, वहां एक ने कहा यह तो हमारे यहां होता है, बॉयफ्रेंड कभी भी बदल लेती है लड़कियां। बिहार के मुख्यमंत्री की भी ऐसी ही पोजिशन है, कब किस से हाथ मिला ले, कब किसका हाथ छोड़ दे।
शिवराज जी के नेतृत्व में होंगे चुनाव- विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, राज्यों में स्थानीय नेतृत्व को सम्मान मिलता है, और इसलिए यहां पर शिवराज जी के नेतृत्व में ही चुनाव होंगे, और उनके साथ फिर पूरी टीम होती है। हम सभी लगते हैं, तो अभी तो नेतृत्व शिवराज जी का ही होगा। इसी के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मैं अभी भी पश्चिम बंगाल का प्रभारी हूं। पहले वहां मेरे साथ शिव प्रकाश जी थे, अब शिव प्रकाश जी की जगह सुनील बंसल जी आ गए हैं, बाकी पूरी की पूरी टीम वैसी की वैसी ही है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications