Kailash vijayvargiya ने Birthday पर एक्सरसाइज का video शेयर किया, यूथ से मांगा खास गिफ्ट

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं, जहां उन्होंने युवाओं को भी एक्सरसाइज करने का संदेश देते हुए खुद को निरोगी रखने का गिफ्ट मांगा है।

indore

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अक्षय तृतीया पर अपना जन्मदिन मनाते हैं, जहां उन्हें इस दिन में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग जाता है। वहीं अबकी बार कैलाश विजयवर्गीय ने अपना जन्मदिन बहुत खास अंदाज में मनाया है, जहां उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए युवाओं से बेहद खास गिफ्ट मांगा है। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं, जहां उन्होंने युवाओं को भी एक्सरसाइज करने का संदेश देते हुए खुद को निरोगी रखने का गिफ्ट मांगा है। कैलाश विजयवर्गीय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

विजयवर्गीय ने कही ये बात

सोशल मीडिया अकाउंट पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की ओर से शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि, आज मेरा जन्मदिन है, मैंने सोचा कि क्यों ना अपने दोस्तों से, अपने मित्रों से और नौजवानों से कुछ गिफ्ट मांगू, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है, और स्वस्थ मन में स्वस्थ विचार आते हैं, तो काम भी व्यक्ति बहुत अच्छा करता है, पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है कि हम स्वस्थ रहें, देश के प्रधानमंत्री अपने लिए एक घंटा निकालते हैं, देश के गृह मंत्री स्वस्थ रहने के लिए 1 घंटा निकालते हैं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी अपने लिए घंटा निकालते हैं, आप अपने लिए एक घंटा निकालिए, लोग कहते हैं कि हम बहुत बिजी हैं, हम अपने लिए समय नहीं निकाल सकते तो क्या मतलब है।

विजयवर्गीय ने दिया खास संदेश

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, मैं 65 प्लस हूं, पिछले 45 वर्षों से प्रतिदिन एक्सरसाइज करता हूं, आप भी एक्सरसाइज करिए, स्वस्थ रहिए, आप स्वस्थ रहेंगे, परिवार स्वस्थ रहेगा। देश स्वस्थ रहेगा, देश के प्रधानमंत्री ने लक्ष्य रखा है, भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे, पर जब तक यहां के नागरिक शक्तिशाली नहीं होंगे, जब तक देश शक्तिशाली नहीं होगा। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम कीजिए, अपने लिए एक घंटा निकालिए, आज मेरे जन्मदिन पर मैं आपसे गिफ्ट लेना चाहत हूं, मुझे उम्मीद है कि आप मुझे गिफ्ट देंगे। आप स्वस्थ रहेंगे, अपने परिवार को स्वस्थ रखेंगे, हमें एक सशक्त भारत बनाना है। 2047 में, इसका संकल्प लेंगे, भारत माता की जय।

ये भी पढ़े- JOB के लिए युवाओं को जापान भेजेगी शिवराज सरकार, कैसे कर सकते हैं अप्लाई, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+