Indore: दिवाली पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज, बच्चों और बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां
मध्यप्रदेश के इंदौर में दिपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जहां इस बीच दिपावली के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला के साथ वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ अंताक्षरी खेली और गीत गुनगुनाए।
इस दौरान बच्चे और वृद्धजन अपने बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। वहीं मंत्री विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला ने बच्चों और बुजुर्गों को दिपावली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उपहार और मिठाई दी है।

परदेशीपुरा स्थित वृद्धजन आश्रम पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग अनाथ और वृद्ध आश्रम से बच्चे और वृद्धजन पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, BJP नेता चंदू राव शिंदे, हरिनारायण यादव ने बच्चों और वृद्धजनों के साथ अंताक्षरी खेली और दिपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, वे हर साल दिपावली पर इसी तरह आश्रम आते हैं, और बच्चों व वृद्धजनों के साथ दिपावली का त्योहार मनाते हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि, 39 साल से वे इसी तरह वृद्ध आश्रम आकर बच्चों और वृद्धजनों के साथ दिपावली का पर्व मनाते हैं। दिपावली पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और एमएलए रमेश मेंदोला को अपने बीच पाकर बच्चे और वृद्धजन खुश नजर आ रहे थे।
महाराष्ट्र चुनाव पर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल है, जहां चुनावी हलचल के बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महाराष्ट्र में अपना एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं, जहां वे लगातार महाराष्ट्र दौरे पर हैं, और संगठन को मजबूती दे रहे हैं।
वहीं अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने हरियाणा की तरह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चमत्कार होने की बात कही है।
ये भी पढे़- Indore: धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय ने संभाली किराना दुकान, खुद तौला ग्राहकों का सामान












Click it and Unblock the Notifications