RSS कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री, जानिए क्या हैं संघ के संग मंथन के मायने?

इंदौर, 12 अक्टूबर : महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने सियासत के गढ़ इंदौर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला इंदौर से उज्जैन जाते वक्त अचानक रामबाग की ओर मुड़ गया, जहां आरएसएस के अर्चना कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संघ पदाधिकारियों से बंद कमरे में मुलाकात कर लंबी चर्चा की है। इस दौरान सिंधिया के साथ संघ कार्यालय के बाहर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और बीजेपी नेता राजू चौहान समेत कुछ कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।

अचानक पहुंचे संघ कार्यालय

अचानक पहुंचे संघ कार्यालय

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब पत्रकारों ने संघ कार्यालय पहुंचने का कारण जानना चाहा तो वे चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए, बिना कुछ बताए ही धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अचानक संघ कार्यालय पहुंचने के चलते किसी को भी सिंधिया के इस कार्यक्रम की सूचना नहीं थी। यही कारण रहा कि, सिंधिया के संघ कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके साथ नजर नहीं आई, और वे मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य समर्थकों के साथ संघ कार्यालय पहुंचे, और पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए चर्चा की है।

सियासत में मची खलबली

सियासत में मची खलबली

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अचानक अर्चना कार्यालय पहुंचते ही अब सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है, जहां अब हर कोई ये जानना चाहता है की, संघ कार्यालय पहुंचे सिंधिया ने किस विषय को लेकर पदाधिकारियों से लंबी चर्चा की है। इससे पहले भी अलग-अलग जिलों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दौरे के दौरान संघ कार्यालयों में पहुंचते रहे हैं, जहां अब सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर के संघ कार्यालय यानी अर्चना पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पदाधिकारियों से मुलाकात की है।

महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहे, जहां वायु मार्ग से इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महाकाल मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाई दिए, तो वहीं जनसभा में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+