कांग्रेस का मतलब, करप्शन, भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचार, इंदौर में कांग्रेस पर जमकर गरजे जेपी नड्डा

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सभा में बड़ी संख्या में हमारे नौजवान साथी भी मौजूद हैं, जो 2003 में बहुत छोटे रहे होंगे। पिछले 20 सालों से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का शासन है, इसलिए उन्हें उस दुरावस्था का पता नहीं होगा।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। सड़कें टूटी थीं, बिजली रहती नहीं थी। विकास के नाम पर कुछ नहीं और भ्रष्टाचार के नाम पर सब कुछ। 2003 का मध्यप्रदेश अगर अमावस्या था, तो भाजपा के शासन में 2023 का मध्यप्रदेश पूर्णिमा है। अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है।

JP Nadda seeks votes for BJP candidate Usha Thakur in Mhow, MP Assembly elections

बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर जिले के महू में पार्टी प्रत्याशी उषा ठाकुर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया।

कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचार

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का मतलब है करप्शन, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार, आपके हकों पर डाका। कांग्रेस जहां रहेगी वहां भ्रष्टाचार तो होना ही है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं। दूसरी तरफ भाजपा का मतलब है आपकी तरक्की, आपका विकास, आपकी सरकार और आपके साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना। नड्डा ने कहा कि इसलिए ये चुनाव सिर्फ उषा ठाकुर को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये मध्यप्रदेश को आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ाने का चुनाव है।

झूठ और घोटाले कांग्रेस की पहचान

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने तीनों लोकों में घोटाले किये हैं। कांग्रेस ने पहले पानी में पनडुब्बी का घोटाला किया। हवा में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला और पाताल में कोयला घोटाला किया। इसके अलावा चावल घोटाला, चीनी घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम और मनरेगा घोटाला भी सामने आया था। श्री नड्डा जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए। 4100 करोड़ का इरिगेशन कांपलेक्स घोटाला, वेयरहाउस खरीदी घोटाला, 877 करोड़ का सिंचाई घोटाला, कृषि यंत्र घोटाला, छात्रवृति घोटाला, रेत माफियाओं का घोटाला, 350 करोड रुपए की टैक्स चोरी जैसे पता नहीं कितने घोटाले हुए। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से भी कमलनाथ और उनके भांजे रतुल पुरी का का नाम जुड़ा रहा है।

JP Nadda seeks votes for BJP candidate Usha Thakur in Mhow, MP Assembly elections

नड्डा ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस की सरकार झूठ और छलावे की सरकार थी। कमलनाथ और कांग्रेस ने दस दिनों में किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन कर्ज तो माफ नहीं हुआ, 11 लाख 97 हजार किसानों को डिफाल्टर बना दिया। श्री नड्डा ने कहा कि क्या ऐसे झूठ बोलने वाले, घोटाले करने वालों को सत्ता में आने देना चाहिए?

मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

नड्डा ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में 9 साल में भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2024 में अगर आप फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे तो 2027 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। श्री नड्डा ने कहा कि दवाइयों के क्षेत्र में भारत आज दुनिया को 168 प्रतिशत ज्यादा दवाई बेच रहा है। सबसे सस्ती दवाई और सबसे अच्छी दवाई आज भारत में ही बन रही हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हम नंबर तीन बन गए हैं। ये है भारतीय जनता पार्टी।

प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आपका वोट जरूरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि CM शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने मध्य प्रदेश को विकास के रास्ते पर बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है। 2023 में मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2003 की तुलना में 10 गुना बढ़ गई है। प्रदेश का बजट 13 गुना बढ़ गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित बजट 57 गुना बढ़ गया है। प्रदेश में 34 नए रेलवे स्टेशन विकसित हो रहे हैं, हाईवे बन रहे हैं, इंदौर और भोपाल में मेट्रो के ट्रायल हो चुके हैं, ओवरब्रिज बन रहे हैं, वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश और तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़े, इसके लिए अब आपको उषा जी की ट्रेन को भोपाल पहुंचाना है। घर-घर जाना है और मोदी जी का संदेश हर घर में पहुंचाना है, हर बूथ पर भाजपा को जिताना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+