Indore News: रोजगार का सुनहरा अवसर, TCS में डेटा एनालिस्ट के 800 पदों पर निकली भर्ती
MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।
टीसीएस (टाटा कंसलटेंट सर्विस) में डेटा एनालिस्ट के 800 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से बीकॉम, बीएएफ, बीबीआई, बीबीए, बीबीएम, बीएमएस, बीए, बीएससी (नॉन सीएस और आईटी) स्ट्रीम नवीन स्नातक 2021, 2022, और 2023 में उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 21 से 24 फरवरी 2024 को प्रात: 10:00 से 12:00 बजे तक टीसीएस (सुपरकॉरिडोर, इंदौर) कैम्पस में साक्षात्कार अभियान में भाग ले सकते हैं।

ITI में लगेगा रोजगार मेला
शासकीय संभागीय आईटीआई नंदानगर इंदौर में 13 फरवरी, 2024 को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट (रोजगार ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में कपनी Jupiter Tsaw Onedrone Pvt Ltd इंदौर एवं पीथमपुर के लिये आई टी आई उत्तीर्ण बेरोजगार पुरुष उम्मीदवारों का चयन करेगी। इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में आई टी आई - इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फीटर, टर्नर, मशीनिष्ट से उत्तीर्ण आवेदक जिनकी उम्र 18 से 27 वर्ष है भाग ले सकते है। रोजगार प्रशिक्षण के लिए 08 पद उपलब्ध है तथा ट्रेनिंग के दौरान 1.55 लाख रुपए से लेकर 2.15 लाख रुपये तक वेतन प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore news: दिव्यांगों के लिए लगेगा रोजगार मेला, नौकरी का सपना होगा साकार












Click it and Unblock the Notifications