Alert : MP में बढ़ने लगे शादी समारोह से जेवर और रुपए चोरी के मामले, बरतें सावधानी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी समारोह शुरू होने के साथ ही अब जेवर और रुपए चोरी के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां इंदौर में अलग-अलग इलाकों से इस तरह की वारदात सामने आ रही है। पिछले दिनों जहां एक शादी समारोह से कुछ महिलाओं द्वारा जेवर और रुपए चोरी का मामला सामने आया था तो वहीं अब शहर के भवर कुआं और हीरा नगर इलाके से भी इसी तरह की वारदात सामने आई है, जिसमें शादी समारोह से बदमाशों ने जेवर और नकदी उड़ा ली। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

कुछ इस तरह देते हैं वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक भंवरकुआं और हीरा नगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह चल रहा था, तभी बदमाश शादी समारोह से लगभग ढाई लाख रुपए की नकदी और लिफाफे व जेवर से भरे बैग लेकर फरार हो गए। इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, वैसे ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, उधर, शादी समारोह में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य तरह के घटनाक्रमों से हड़कंप मचा हुआ है, जहां अब शादी समारोह वाले घरों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
अन्य वारदात कुछ इस तरह हुई
एक ऐसी ही वारदात हीरा नगर थाना क्षेत्र में भी घटित हुई, जहां रिसेप्शन के दौरान जब परिजन मुलाकात में व्यस्त थे तभी बदमाश 30 हजार रुपए और लगभग 2 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। उधर, घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें एक बालक दिखाई दिया, जिस पर चोरी का शक जताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि, ज्वेलरी से भरा बैग स्टेज पर रखा गया था, जिसे बदमाश चुरा कर ले गए। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है, जहां जल्द ही अपराधियों को पकड़ने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications