Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sidhi के दुष्कर्म कांड पर फूटा Jays का गुस्सा, दोषियों को फांसी देने की मांग

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जय आदिवासी युवा शक्ति जयस ने सीधी में आदिवासी छात्रों से दुष्कर्म करने वाले मैजिक वाइस एप गैंग के दोषियों को फास्ट ट्रेक कोर्ट के चलाकर फांसी देने की मांग की है। इसे लेकर एसडीएम इंदौर को ज्ञापन सौंपा है।

इंजी लोकेश मुजाल्दा जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, सीधी घटना की सीबीआई जांच की जाए व पीड़ित छात्राओ को 1-1 करोड़ मुआवजा तथा पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए। मध्यप्रदेश में आदिवासी सुरक्षित नही है, सरकार आदिवासियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोके या मुख्यमंत्री इस्तीफा दे!

Indore

जयस जिला अध्यक्ष पवन डावर ने कहा कि, आदिवासियों पर लगातार बढ़ते अत्याचार मध्यप्रदेश का नाम खराब कर रहे है, इन्हे रोका जाए, जयस छात्र संगठन मध्यप्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बघेल ने कहा कि, मध्यप्रदेश में छात्र-छात्राओं के साथ आये दिन शोषण अन्याय अत्याचार होना इस बात सबूत है सीधी की छात्राओं को न्याय मिले। इस अवसर पर मनोज मुजाल्दे, शोभाराम भूरिया, जयस छात्र संगठन अध्यक्ष कृष्णा मर्सकोले, उपाध्यक्ष पवन अहिरवाल, गोलू, रवि, नितेश, विशाल, रोहित,भीम आर्मी से रवि चौधरी, सहित अन्य जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सीधी में आदिवासियों के ऊपर लगातार कहर जारी है। पेशाब कांड के बाद स्कॉलरशिप का झांसा देकर सात आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसने हर किसी हैरान कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आवाज बदलकर छात्राओं से बात करते थे। स्कॉलरशिप के बहाने उन्हें डॉक्यूमेंट के लिए बुलाते थे और फिर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते थे। जानकारी अनुसार, आरोपी आवाज चेंज करने के लिए मैजिक वॉइस ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। शासकीय कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कॉलरशिप के नाम पर झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते थे।

ये भी पढ़े- Indore News: इन घरों में जल्द लगवाएं फायर सेफ्टी उपकरण, वरना प्रशासन लेगा एक्शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+