Rohini Ghavari आज भी चंद्रशेखर आजाद से प्यार करती हैं या नहीं? खुद बताया पूरा सच, क्या जेल में मिलने जाएंगी?
Rohini Ghavari Chandra Shekhar Azad News: इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी और चंद्रशेखर आज़ाद का रिश्ता अब सवालों के घेरे में है। कभी भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहीं रोहिणी ने उन पर शादी के नाम पर देह शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
स्विट्जरलैंड में रह रहीं पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली पुलिस को शिकायत भेजी है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह आज भी उन्हें प्यार करती हैं या अब सिर्फ न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं?

यूट्यूब चैनल The Activist को दिए इंटरव्यू में डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई बातें कही हैं। जब रोहिणी से पूछा गया कि क्या वह आज भी चंद्रशेखर से प्रेम करती हैं?
चंद्रशेखर आज़ाद से बहुत प्यार करती हूं- रोहिणी
इसके जवाब में रोहिणी घावरी ने कहा, "मैं चंद्रशेखर आजाद से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। जिंदगी में सिर्फ एक ही आदमी से प्यार किया है और यह बात वह (चंद्रशेखर) जानते हैं। अपनी पसंद से जिस आदमी को प्यार के लिए चुना और उसके लिए अपना सौ फीसदी दिया, वह यही इंसान है। इनके लिए इतना समर्पण है कि इनकी जगह किसी और को देना भी नहीं चाहती।"
अगर चंद्रशेखर जेल गए तो क्या मिलने जाएंगी रोहिणी?
रोहिणी घावरी के आरोपों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रशेखर आज़ाद की सांसद की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है और उन्हें जेल भी हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चंद्रशेखर जेल गए तो रोहिणी घावरी उनसे मिलने जाएंगी? इस सवाल पर पहले तो रोहिणी मुस्कुराईं और फिर बोलीं, "ये कैसे सवाल पूछ रहे हैं आप?"
फोन पर दोनों फूट-फूटकर रोए
रोहिणी ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी फोन पर चंद्रशेखर से बात हुई थी। दोनों ही फोन पर फूट-फूटकर रोने लगे। चंद्रशेखर ने रोहिणी से कहा था, "मैं तुमसे लड़ नहीं सकता। अगर मेरी मोहब्बत मुझे जेल भेजती है, तो मैं चुपचाप जेल चला जाऊंगा। मैं कोर्ट में कुछ नहीं बोलूंगा।" इस पर रोहिणी ने कहा कि "आप भी मेरे ऊपर केस कर दो, मैं भी जेल जाना चाहती हूं।" इस पर चंद्रशेखर हंसने लगे और बोले, "यह लड़की पागल है, मुझे रुला भी रही है और हंसा भी रही है।"
क्या चंद्रशेखर को जीताने में भाजपा ने मदद की?
लोकसभा चुनाव 2024 में चंद्रशेखर आज़ाद ने उत्तर प्रदेश के नगीना से चुनाव लड़ा था और 512,552 वोटों के साथ विजयी रहे। भाजपा प्रत्याशी को 361,079 वोट मिले और आज़ाद की जीत का अंतर 151,473 रहा। इंटरव्यू में जब रोहिणी से पूछा गया कि क्या भाजपा ने उनकी जीत में मदद की, तो उन्होंने कहा, "हां।"
रोहिणी घावरी कौन हैं?
दलित समाज से ताल्लुक रखने वाली रोहिणी इंदौर की निवासी हैं। उनके पिता अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। मार्केटिंग में एमबीए करने के बाद रोहिणी मध्य प्रदेश एससी विकास विभाग से एक करोड़ की स्कॉलरशिप पर स्विट्जरलैंड में पीएचडी करने गईं। 2023 में उन्हें यूएनओ में दलितों की स्थिति पर स्पीच देने का अवसर मिला।
रोहिणी घावरी का परिवार
उनकी मां इंदौर के बीमा अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। उनके तीन छोटे भाई-बहन हैं। एक बहन दंत चिकित्सक बन चुकी हैं, दूसरी एलएलबी कर रही हैं और भाई इंदौर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहा है।
चंद्रशेखर आज़ाद से रोहिणी की लव स्टोरी?
रोहिणी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद से उनकी मुलाकात और जान-पहचान उनके जीवन का दुर्भाग्य रही। 2021 में सफाई कर्मचारियों की समस्या को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठानी चाही, तो संगठनात्मक सहयोग के लिए चंद्रशेखर से मुलाकात हुई। उस समय चंद्रशेखर की छवि वाल्मीकि समाज में उभर रही थी और बहुजन आंदोलन में उनका प्रभाव था। धीरे-धीरे सोच मिलने लगी और दोनों रिश्ते में आ गए।
चंद्रशेखर की शादी के बारे में नहीं था पता-रोहिणी
रोहिणी ने बताया कि 2021 में जब वे चंद्रशेखर के साथ रिश्ते में आईं, तब उन्हें उनकी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। यह बात समाज के लोगों से भी छुपाई गई। अगर यह बात पहले पता होती तो शायद उनकी जिंदगी बच जाती। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के कुछ लोगों से उन्हें चंद्रशेखर की शादी के बारे में पता चला, लेकिन तब तक रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका था।
रोहिणी को शादी की जानकारी पहले से थी-आज़ाद समाज पार्टी नेता का दावा
आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि 2021 में ही रोहिणी को चंद्रशेखर की शादी की जानकारी थी। उन्होंने कहा कि रोहिणी स्विट्जरलैंड से चंद्रशेखर के बेटे के लिए कपड़े लेकर आई थीं। अब रोहिणी भाजपा और आरएसएस के प्रभाव में हैं।
विनोद यादव ने बताया कि चंद्रशेखर की शादी 2020 में हुई थी। उनकी पत्नी का नाम वंदना और बेटे का नाम युग है। यादव का यह भी कहना है कि रोहिणी ने कई बार उनसे चंद्रशेखर का नंबर मांगा और मुलाकात कराने को कहा। रोहिणी ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर वह दूर नहीं हुए, तो उन्हें भी बदनाम कर देंगी।
रोहिणी के आरोपों पर चंद्रशेखर का जवाब
फिलहाल रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में हैं और वहीं से सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर पर आरोप लगा रही हैं। वे चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर रही हैं, महिला आयोग और दिल्ली पुलिस से शिकायत कर रही हैं और प्रधानमंत्री को पत्र लिख रही हैं। इस बीच चंद्रशेखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर रोहिणी कोर्ट जा रही हैं, तो वे भी अपना पक्ष कोर्ट में ही रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications