इंदौर : थप्पड़ मारने के मामूली विवाद में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हत्याओं के दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, देर रात अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बच्ची को थप्पड़ मारने के मामूली विवाद में एक युवक की चाकुओं से गोदकर तीन लोगों ने हत्या कर दी। अन्नपूर्णा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाया।

Indore: Young man killed Godkar with knife in minor dispute of slapping

दरअसल, इंदौर शहर एक महीने में दस से अधिक हत्या हो चुकी है। उसके बाद भी हत्याओं के सिलसिले जारी है। वहीं, देर रात अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में रहने वाला प्रकाश की घर की सीडी पर बच्ची के बैठने की बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था।

जांच अधिकारी रंजीत शर्मा ने बताया कि प्रकाश जब पड़ोसियों से विवाद की बात करने गया तो तीन लोगों ने मृतक प्रकाश पर चाकुओं से हमला कर दिया। वहीं, मृतक को परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहां डॉक्टरों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक प्रकाश के परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले शिवदास, दीपक और राम भाऊ ने बच्ची को थप्पड़ मार दिया था। इससे के बाद प्रकाश बात करने गया था, लेकिन होनी कुछ और ही थी। तीनों ने मिलकर प्रकाश पर चाकुओं से हमला कर प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, अन्नपूर्णा पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जहां आज आरोपियों कोर्ट में पेश किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+