Indore को मिली सफलता, चौथे नेशनल वॉटर अवार्ड्स में हासिल किया द्वितीय पुरस्कार
स्वच्छता में नंबर वन इंदौर शहर लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल करता नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इंदौर अपने नवाचारों एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता से प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित चौथे नेशनल वॉटर अवार्ड्स में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति में इंदौर को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी इंदौरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर वासियों को बेहद खास संदेश भी दिया है। देखिए ये खास रिपोर्ट....
महापौर ने दिया खास संदेश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राजधानी दिल्ली से इंदौरवासियों को संदेश देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंटर पर लिखा की, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इंदौर अपने नवाचारों एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता से प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित चौथे नेशनल वॉटर अवार्ड्स में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति में हमारे इंदौर को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि हेतु सभी आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथियों, हमें जल संचयन के क्षेत्र में और अधिक तत्परता से कार्य करके प्रथम स्थान अर्जित करना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सकारात्मक सहयोग से हमारा इंदौर अगले वर्ष जल संचयन के क्षेत्र में भी प्रथम स्थान अर्जित करेगा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडू, तुलसीराम सिलावट जी सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।












Click it and Unblock the Notifications