Indore Video news : इंदौर में कार चालक ने ट्रैफिक जवान को 400 मीटर तक बोनट पर घसीटा
मध्य प्रदेश के इंदौर में कार चला रहे एक चालाक ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को बोनट पर 400 मीटर तक घसीटा।

मध्य प्रदेश इंदौर के सत्य साईं चौराहे से चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है। एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 400 किमी तक घसीटा गया। क्योंकि चालक ने भागने की कोशिश करते हुए उसे कुचलने का प्रयास किया।

इंदौर के सत्य साईं चौराहे की घटना
घटना सोमवार दोपहर की है। इंदौर के सत्य साईं चौराहे पर सूबेदार सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक फोर व्हीलर को ट्रैफिक के सूबेदार और हेड कॉन्स्टेबल ने हाथ का इशारा देकर रोकने की कोशिश किए। फोर व्हीलर रोकने पर ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मोबाइल पर बात करते हुए कार चला रहे हो इसीलिए आपका चालान कटेगा, यह सुनकर फोर व्हीलर सवार केशव उपाध्याय ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। जिसे रोकने के लिए हेड कॉन्स्टेबल गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। आरोपी चालाक हेड कॉन्स्टेबल को इसी हालत में 400 मीटर दूर तक ले गया।
Recommended Video

हेड कॉन्स्टेबल ने जानकारी दी
हेड कॉन्स्टेबल शिव सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार दोपहर को मैं सूबेदा सुरेंद्र सिंह के साथ काम कर रहा था। मैंने फोर व्हीलर ड्राइवर को देवास नाका की ओर से फोर व्हीलर चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए देखा था। इसके बाद मैंने उसे हाथ के इशारे से रोका तो वह रुक गया। मैंने कहा कि आपका चालान कटेगा। यह सुनकर वह वापस कार में बैठा और कार आगे बढ़ा दी। तब मैं भी उछल कर गाड़ी के बोनट पर चपक गया।
मैंने दोनों हाथों से कसकर बोनट को पकड़ लिया। इस दौरान स्पीड गाड़ी कर ब्रेक लगाकर और व कट मारकर उसने गिराने की कोशिश की। ताकि मैं गिर जाऊं। लेकिन मैं दोनों हाथ से कसके बोनट को पकड़े हुए था। इसी दौरान ऑफिसर सुरेंद्र सिंह बुलेट से पीछा करते हुए पहुंचे। यहां ट्रक और दूसरे वाहन के ड्राइवरों से आगे गाड़ी लगवा कर उसे रुकवाया गया। उसके पास से एक कट्टा भी बरामद हुआ है।

ट्रैफिक सूबेदार सुरेंद्र सिंह के अनुसार
ट्रैफिक सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की लाइसेंसी पिस्टल आरोपी के पास से बरामद हुई है। हेड कॉन्स्टेबल की जान बच गई। उसने कार चालक को भागने नहीं दिया। उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई है। करीब चार किलोमीटर तक हेड कॉन्स्टेबल गाड़ी के बोनट पर चिपका रहा। लसूड़िया थाने के बाहर भी उसने गाड़ी को लॉक कर रखा था। कार से आरोपी नहीं उतर रहा था। थाना प्रभारी संतोष दूधी के आने के बाद वह कार से बाहर आया। आरोपी के खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications