Indore news : मोबाइल चोरी कर विदेशों में बेचते थे, कुछ इस तरह गैंग में शामिल बिच्छू करता था मदद
इंदौर, 14 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के इंदौर में हैरान कर देने वाली वारदात निकलकर सामने आई है, जहां शहर के भंवरकुआं थाना पुलिस ने मोबाइल लूटकर देश के बाहर बेचने वाले गैंग को पकड़ा है। यह गैंग अक्सर शहर से मोबाइल चोरी कर देश के बाहर इन मोबाइलों को भेज देती थी। इस गैंग में अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए शामिल रहते थे। आरोपी छोटी कंपनियों के मोबाइल के रेट 2 हजार और बड़ी कंपनियों के मोबाइल के रेट 5 से 10 हजार फिक्स कर लेते थे। वहीं इसके बाद यह वारदात को अंजाम देते थे।

कुछ इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अलग-अलग शहरों में चोरी लूट और ट्रक कटिंग कर मोबाइल लूटने वाले आरोपियों से भी माल खरीद लेते थे, फिर इन सामानों को विदेशों में कम कीमत पर बेचते थे। आरोपी पिछले कई दिनों से इस तरह की वारदात को लगातार अंजाम दे रहे थे, जहां हाल ही में पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए इस गैंग से जुड़े कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस गैंग से पूछताछ करने पर कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

गैंग में शामिल था बिच्छू
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने कई अलग-अलग तरह की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों ने बताया कि, उज्जैन के रास्ते बिच्छू उर्फ रवि इन्हें मोबाइल उपलब्ध करा था, जहां बिच्छू से मोबाइल लेने के बाद आरोपी इन मोबाइलों को बेच देते थे। इतना ही नहीं पहले भी इन आरोपियों के अलग-अलग थानों में शिकायत हो चुकी है, जहां अब आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। उधर, पुलिस संभावना जता रही है कि, आरोपियों के पास से कई मोबाइल बरामद हो सकते हैं।

इसलिए विदेशों में बेचते थे माल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वह अक्सर दुकानों से भी चोरी और अन्य वारदातों में उपयोग किए गए मोबाइल को खरीद लेते थे, जहां वह इन मोबाइलों को विदेशों में बेच दिया करते थे। आरोपियों ने बताया कि, स्थानीय स्तर पर मोबाइल बेचने में अत्यधिक रिस्क रहता था। यही कारण रहता था कि, मोबाइल व विदेशों में बेच दिया करते थे। उधर, अब आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, जहां आगे भी अन्य तरह की बड़ी वारदातों के खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications