Indore news: नगर निगम के कामों में INDIA की जगह भारत नाम का होगा उपयोग, प्रस्ताव पारित

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कांउसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाडिया, राजेश उदावत, जीतू यादव, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर व अन्य उपस्थित थे।

नगर निगम इंदौर द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियां तथा पत्राचारों में इंडिया के स्थान पर भारत के नाम का उपयोग करने संबंधित प्रस्ताव को मेयर इन काउसिंल की बैठक में स्वीकृत करते हुए, निगम परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखने की मंजूरी प्रदान की गई।

Indore

पीएम मोदी भेजेंगे धन्यवाद पत्र

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिलाओ के सम्मान के प्रति दृढ इच्छा शक्ति के फलस्वरूप पीएम मोदी द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, संसद एवं विधानसभाओ में महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने के संबंध में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित किया गया है। इस बिल से महिलाओ के नेतृत्व में विकास को अभूतपूर्व गति मिलने वाली है तथा महिलाओ का सम्मान बढेगा। मेयर इन कांउसिल की बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नगरीय निकायो में महिलाओ को दिये आरक्षण के प्रति बधाई व शुभकामना देते हुए नगर निगम इंदौर की ओर से धन्यवाद ज्ञापित प्रस्ताव पारित किया गया।

इंडिया के स्थान पर भारत नाम का उपयोग होगा

इसके साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन कांउसिल की बैठक में नगर निगम इंदौर में इंडिया के स्थान पर भारत का उपयोग किये जाने पर चर्चा करते हुए कहा कि, हमारे देश का नाम भारत एक ऐतिहासिक और वैचारिक नाम है तथा संविधान अनुसार भी हमारे देश का नाम भारत है। अतः संविधान मंशानुरूप राष्ट्रीयता के मान को सशक्त और मजबूत करने के उददेश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियां तथा पत्राचारों में इंडिया के स्थान पर भारत के नाम का उपयोग करने संबंधित प्रस्ताव को मेयर इन काउसिंल की बैठक में स्वीकृत करते हुए, निगम परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखने की मंजूरी प्रदान की गई।

ये भी पढ़े- NO Car Day: ई-स्कूटी पर सवार हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आई बस में जनता से किया सीधा संवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+